धान खरीदी केंद्र और कुआकोंडा पोटाकेबिन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-11-11




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों और शिक्षा संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज कुआकोंडा ब्लॉक का दौरा कर धान खरीदी केंद्र एवं पोटाकेबिन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारी सूरज सिंह एवं डीएमसी हरीश गौतम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

धान खरीदी केंद्र कुआकोंडा के निरीक्षण के दौरान परिसर का आकार छोटा पाए जाने पर कलेक्टर ने किसानों की सुविधा एवं धान खरीदी के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए केंद्र का स्थान बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रारंभ होने से पहले पर्याप्त मात्रा में बारदाने, धान भंडारण के लिए उचित स्थान, तौल व्यवस्था, पेयजल, छाया सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उल्लेखनीय है कि जिले में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक कुल 16 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। इनमें अरनपुर, कटेकल्याण, केशापुर, गीदम, छिंदनार, दंतेवाड़ा, नकुलनार, फरसपाल, पालनार, बड़े गोडरे, बड़े तुमनार, बारसूर, भांसी, मेटापाल, मोखपाल एवं समलूर शामिल हैं। इसके पश्चात कलेक्टर ने कुआकोंडा पोटाकेबिन का अवलोकन किया। यहां उन्होंने शौचालय की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए बच्चों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शौचालय की तत्काल मरम्मत कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार नवीन शौचालय निर्माण के लिए भी निर्देशित किया, ताकि बच्चों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके। इस दौरान कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारी सूरज सिंह, डीएमसी हरीश गौतम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्र...

जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रयास किया जा...


thumb

फ्रूट जूस उद्योग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बने बीजापुर के युवा उद...

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना...


thumb

मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक, जिले...

उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफ एफ एस) प्रणाली के माध्यम से रा...


thumb

मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता सं...

मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया नाला के पास संपन्न हुआ। पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनने वाले ...


thumb

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले में 25,912 मीट्रिक टन उपार्जन...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगी।