मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक, जिले में एफ एस एस प्रणाली लागू

Posted On:- 2026-11-11




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफ एफ एस) प्रणाली के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों का विक्रय शुरू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को अपनी आवश्यकता के अनुसार एफ एफ एस मोबाइल ऐप के माध्यम से पहले उर्वरक की बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के उपरांत प्राप्त क्यूआर कोड अथवा टोकन के आधार पर किसान संबंधित उर्वरक विक्रय केंद्र से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

नई प्रणाली के अंतर्गत किसान अपनी चयनित फसल और बोए गए अथवा प्रस्तावित रकबे के आधार पर अनुशंसित मात्रा में उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। इससे उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ ही अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी तथा वितरण में होने वाली अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही उर्वरक विक्रय केंद्रों पर लगने वाली अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से भी राहत मिलेगी। एफ एफ एस प्रणाली के माध्यम से किसानों की पहचान, भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी के आधार पर उर्वरक की आवश्यकता का सत्यापन किया जाएगा। उर्वरक विक्रय के समय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पॉश मशीन के माध्यम से बिक्री की जानकारी दर्ज की जाएगी।

कृषि विभाग द्वारा जिले की समस्त सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को एफ एफ एस प्रणाली के तहत उर्वरक विक्रय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में एफ एफ एस ऐप डाउनलोड कर अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक की बुकिंग करें। किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकते हैं और प्राप्त क्यूआर कोड आधारित टोकन के माध्यम से नजदीकी सहकारी समिति अथवा निजी उर्वरक विक्रय केंद्र से अपनी फसल के लिए आवश्यक उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।



Related News
thumb

ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पहल, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र की प्रक्र...

जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रयास किया जा...


thumb

फ्रूट जूस उद्योग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बने बीजापुर के युवा उद...

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना...


thumb

मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता सं...

मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया नाला के पास संपन्न हुआ। पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनने वाले ...


thumb

धान खरीदी केंद्र और कुआकोंडा पोटाकेबिन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,...

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों और शिक्षा संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कु...


thumb

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले में 25,912 मीट्रिक टन उपार्जन...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगी।