सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से यूपी में क्या बदलाव आएगा

Posted On:- 2026-11-12




सुनील दास


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए जाने को तैयार हैं,कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता अब बता रही हैं कि जब बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का ऐलान किया है। नए गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है।यह गठबंधन ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
यूपी में दलित व मुसलमान वोट बैंक बड़ा वोट बैंक है और यह दोनों वर्ग उसी को अपना वोट देते हैं जो भाजपा को हरा सकता है।फिलहाल दूसरे नंबर पर यूपी में सपा है यानी भाजपा का विकल्प यहां कभी बन सकती है तो सपा बन सकती है।यानी माना जाता है कि भाजपा को हराने का माद्दा फिलहाल तो सपा में है।कांग्रेस भी यहां सपा के साथ रहकर अपने मुसलमान वोट बैंक को वापस प्राप्त अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है,यही वजह है मुसलमानों को संदेश दिया जाता है कि कांग्रेस ही तुम्हारे दुख को अपना दुख समझकर आंसू बहाती है। यही वजह है कि  चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा कोई तीसरा मोर्चा नहीं है, बल्कि समाज में बदलाव लाने के उद्देश्य से बनाया गया गठबंधन है। यह मोर्चा आने वाले समय में और मजबूत होगा तथा वंचित, शोषित, पीड़ित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लोगों को एकजुट करेगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्षी दलों के बीच बड़े गठबंधन की जरूरत बताई। साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी इस मोर्चे में शामिल होने का न्योता दिया।
वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन को लेकर कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा उत्तर प्रदेश में बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प बनेगा। औवेशी ने चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की बात भी कहकर कांग्रेस सपा की तुलना में बेहतर व प्रभावी दांव चला है। इससे एक ओर वह दलित व मुसलमानों को एकजुट करना चाहते हैं और यह बताना चाहते हैं कि दोनों एकजुट हो गए तो सत्ता में उनकी बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है यानी यूपी में दलित सीएम फिर से बन सकता है।मुसलमानों को सत्ता में ज्यादा हिस्सेदारी मिल सकती है।
चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी को चुनाव में हराने के लिए विपक्षी दलों के एकजुट होने की जरूरत बताई। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से सामाजिक परिवर्तन मोर्चे में शामिल होने की अपील की।
ऐसा करके रावण ने यूपी की जनता को संदेश दे दिया है कि हम तो यूपी में सत्ता में बदलाव के लिए बड़ा गठबंधन के हिमायती है, सपा ने हमे अपने गठबंधन में शामिल नहीं किया तो हम चाहते हैं कि सपा कांग्रेस हमारे गठबंधन शामिल होकर मजबूत गठबंधन बना सकते है,यूपी मे बदलाव ला सकते है। यानी औवेशी व रावण का संदेश हैं कि हम भी बदलाव लाना चाहते हैं, हम भाजपा के खिलाफ हैं।सपा-कांग्रेस के गठबंधन के जवाब में औवेशी व रावण के गठबंधन से यूपी का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है।यह नया मोर्चा बसपा और सपा-कांग्रेस के दलित-मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाकर चुनावी समीकरण बदल सकता है। इससे निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को नुकसान पहुंच सकता है।
आज़ाद अंबेडकरवादी और दलित राजनीति के एक प्रमुख युवा चेहरे के रूप में उभरे हैं उनको मायावती की जगह यूपी में दलितों का नेता बनना है।वही औवेशी को यूपी के मुसलमानों को बड़ा नेता बनना है,दोनों अकेले बड़ा नेता नहीं बन सकते इसलिए दोनों मिलकर बड़ा नेता बनना चाहते हैं और दलितों व मुसलमानों को एकजुट उनको उनकी राजनीतिक ताकत का एहसास कराना चाहते हैं। अगर गठबंधन आगामी चुनावों में कम से कम कुछ सीटें जीतने में कामयाब होता है और एक मजबूत क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित होता है, तो त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में यह किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है।यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिलकर चुनाव लड़ने के फैसले पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। आरोप लगाया है कि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचेगा। एआईएमआईएम छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार ने मुस्लिम समुदाय से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, ‘‘कहीं ऐसा न हो कि इस बार भी आप भाजपा के छलावे में आ जाएं और अनजाने में उसे फिर से सत्ता में पहुंचा दें।’’



Related News
thumb

बड़ा काम किया इसलिए बड़ा सम्मान किया पीएम मोदी ने

बस्तर की दीपावली इस बार खास रही क्योंकि दशकों के नक्सलवाद का अंधेरा खत्म हो चुका है और अब आने वाला समय विकास व शांति के दीपों से बस्तर के जगमगाने ...


thumb

कांग्रेस के शासन व राहुल गांधी को सही ठहराने का प्रयास

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब देश के बाजार में आज बिकने आ गई है और कांग्रेसियों सहित कांग्रेस समर्थक लोगों ने खूब खरीदा भी होगा।सवाल उठता ...


thumb

अखिलेश राममंदिर दर्शन करने को मजबूर हैं या.....

यूपी की राजनीति में सफलता के लिए अब पहले जैसी राजनीति होती थी,अब वैसी राजनीति से सफलता मिल नहीं सकती है,इसलिए सपा जैसे राजनीतिक दल को भी अपने किसी...


thumb

कांग्रेस कहती रही,पीएम मोदी ने करके दिखाया

आजादी के बाद से देश में गरीबी सबसे बड़ी समस्या रही है।कोई भी देश तेजी से विकास नहीं कर सकता यदि देश में गरीबी ज्यादा है। देश के विकास के लिए गरीबी ...


thumb

बेहतर से और बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को २६ साल हो गए हैं।इस दौरान भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रहीं है। सभी सरकारों ने अपने समय में जनहित व राज्यहित के कई उल...