कोलकाता(वीएनएस)।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। संस्थान के डॉ. बी.सी. रॉय बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा शोध केंद्र में छह विषयों में एमडी के पहले बैच की पढ़ाई होगी। इसके लिए दाखिले नीट-पीजी की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए लिए जाएंगे।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर देश का पहला ऐसा आईआईटी बन गया है, जिसने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) से मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संस्थान के डॉ. बी.सी. रॉय बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा शोध केंद्र में एमडी के पहले बैच की पढ़ाई शुरू होगी।
यह आईआईटी के स्नातकोत्तर (पीजी) चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विस्तार को दर्शाता है। आईआईटी खड़गपुर देश में स्थापित होने वाला पहला आईआईटी भी है। आईआईटी खड़गपुर के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘देश का पहला आईआईटी अब चिकित्सा शिक्षा के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठा रहा है।
हमारा उद्देश्य केवल विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करना नहीं है, बल्कि ऐसा तंत्र विकसित करना है, जहां चिकित्सा क्षेत्र की उत्कृष्टता का मेल इंजीनियरिंग कौशल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अनुसंधान के व्यावहारिक इस्तेमाल से हो।’’ चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारे चिकित्सा स्नातक न केवल उत्कृष्ट चिकित्सक बनें, बल्कि ऐसे नवोन्मेषक भी हों, जो स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी मानवता की कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम हों। शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पहला बैच इस नयी यात्रा का अग्रदूत होगा।’’ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले नीट-पीजी की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होंगे। आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम, पात्रता मानदंड और सीटों की संख्या के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग में आवेदन किया जा सकेगा।
पहले बैच को देश के आईआईटी संस्थानों के इतिहास में स्नातकोत्तर चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले छात्रों का पहला समूह होने का गौरव हासिल होगा। पहले बैच के लिए संस्थान छह विषयों में एमडी पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इनमें सामान्य चिकित्सा, रेडियोलॉजी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, सामुदायिक चिकित्सा और बायोकेमिस्ट्री शामिल हैं।प्रत्येक विषय में दो-दो सीट होंगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और ऑल इंडि...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और उनकी पत्नी को दिवाली तथा गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पित्रोदा ने उन्हें ...
मूडीज रेटिंग्स के अनुसार, भारत और इंडोनेशिया जैसी अर्थव्यवस्थाओं के दम पर उभरते बाजारों में 2026 तक आर्थिक वृद्धि दर स्थिर बनी रहेगी।
भागवत ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जैव विविधता, पारिस्थितिकी, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी हैं। उन्होंने ऐसी जीवनशैली अपनाने पर जोर...
केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना बना रही है। इसके तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों को बढ़ाक...
बीजेपी में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, मोदी ने 1990 के दशक का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे अचानक पत्रकारों का एक समूह पार्टी...