रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के कल्याण, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी निवासी जनजातीय युवा केशव कौशल की कहानी इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक फोन कॉल ने उनकी छात्रवृत्ति संबंधी परेशानी दूर कर दी और उनकी पढ़ाई को नया संबल मिला।
छात्रवृत्ति नहीं मिलने से फीस जमा करने में आ रही थी परेशानी
गुढ़ियारी निवासी केशव कौशल फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवारने का सपना देख रहे केशव के सामने उस समय आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई, जब उनकी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि खाते में नहीं पहुंची। छात्रवृत्ति की राशि से उन्हें कॉलेज की फीस जमा करनी थी, लेकिन राशि नहीं मिलने के कारण वे फीस का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। इससे उनकी चिंता लगातार बढ़ रही थी।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर फोन करते ही शुरू हुई समाधान की प्रक्रिया
इसी बीच केशव को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी मिली। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित आदिवासी विकास विभाग ने केशव से संपर्क किया और छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं होने के कारणों की जानकारी ली। बैंक केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण राशि प्राप्त करने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने केशव की बैंक केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवाई।
खाते में पहुंची छात्रवृत्ति, केशव ने जमा की कॉलेज की फीस
बैंक संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद केशव के खाते में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि पहुंच गई। राशि प्राप्त होते ही उन्होंने अपने कॉलेज की फीस जमा कर दी। इससे केशव को बड़ी राहत मिली और वे अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।
जनजातीय युवाओं की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध सरकार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को राहत पहुंचाई जा रही है।
केशव ने कहा— मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मेरी परेशानी हुई दूर
छात्रवृत्ति की राशि मिलने से खुश केशव कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने से वे अपनी कॉलेज की फीस जमा नहीं कर पा रहे थे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अपनी समस्या बताने के बाद विभाग ने उनसे संपर्क किया और बैंक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके बाद उनके खाते में छात्रवृत्ति की राशि आ गई और उन्होंने अपनी फीस जमा कर दी।
केशव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी समाज के कल्याण और युवाओं की शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
इसके पश्चात 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि जिन युवाओं की आयु 01...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए क्रेडा को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 45 गांवों में स...
इसी क्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय स्थित संपर्क केंद्र में संचालित जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल ...
जिला स्तरीय युवा उत्सव में इस वर्ष प्रतिभागियों के लिए 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों (लोकगीत एवं लोकनृत्य)के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग निर्धारित किय...
गेंदले ने विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष, शौचालय और पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोज...
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सुहेला, ग्राम मोहरा भाटापारा निवासी तुलस टंडन ने विरोधी पक्षकार बलराम टांडी प्रो. एवं संचालक गैलक्सी मोटर्स रायपुर ...