विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

Posted On:- 2026-11-14




गरियाबंद (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 12 नवंबर को गरियाबंद जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54-राजिम के 298 तथा 55-बिन्द्रानवागढ़ के 308 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में संबंधित मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे, जहां नागरिक अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

इसके पश्चात 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि जिन युवाओं की आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है तथा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे संबंधित मतदान केन्द्र में फार्म-6 जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनवीएसपी पर भी आवेदन किया जा सकता है। पुनरीक्षण अवधि के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन भी किया जाएगा तथा पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

साथ ही सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। नाम, पता अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फार्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के लिए मृत तथा स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी भी संबंधित अभिहित अधिकारी को देने की अपील की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के सभी नागरिकों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।



Related News
thumb

महिलाओं और बच्चों के कानूनी अधिकारों व सुरक्षा पर छह जिलों के अधिका...

इसी क्रम में एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा (तिवारी) ने महिला सुरक्षा के मामलों में पुलिस की भूमिका और सखी वन स्टॉप सेंटर के साथ पुलिस विभाग क...


thumb

लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थिय...

जारी सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 13 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रमाणिक दस्...


thumb

धान खरीदी केन्द्रों पर पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नि...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। ध...


thumb

एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्...


thumb

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे - मंत्री दयालदास बघेल

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारि...