डीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण,बोर्ड परीक्षा मे बेहतर प्रदर्शन हेतु छात्रों को किया प्रोत्साहित

Posted On:- 2026-11-14




बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिला शिक्षा अधिकारी  एस. के. गेंदले ने.आज जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल तेलासी, सेजेस (स्वामी आत्मानंद) लवन और हाई स्कूल डोंगरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ  ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधे संवाद किया, उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर जांचा और शिक्षकों से शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने  10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। नियमित पढ़ाई, समय-सारणी, पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास और आत्मविश्वास से ही अच्छे अंक लाए जा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल का सदुपयोग करने, लक्ष्य बनाकर पढ़ने और कठिन विषयों पर ज्यादा ध्यान देने का सुझाव दिया।

साफ-सफाई और मध्यान्ह भोजन पर दिए निर्देश

 गेंदले ने विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष, शौचालय और पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन समूह को बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक, ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोजन में स्वच्छता और पोषण में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।



Related News
thumb

महिलाओं और बच्चों के कानूनी अधिकारों व सुरक्षा पर छह जिलों के अधिका...

इसी क्रम में एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा (तिवारी) ने महिला सुरक्षा के मामलों में पुलिस की भूमिका और सखी वन स्टॉप सेंटर के साथ पुलिस विभाग क...


thumb

लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थिय...

जारी सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 13 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रमाणिक दस्...


thumb

धान खरीदी केन्द्रों पर पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नि...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। ध...


thumb

एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्...


thumb

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे - मंत्री दयालदास बघेल

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारि...


thumb

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले में मतदाता...

इसके पश्चात 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि जिन युवाओं की आयु 01...