रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप किसानों को धान विक्रय के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में मॉइस्चर मशीन, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक खरीदी केंद्र में निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक धान खरीदी की जाएगी। इस दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसे किसानों के साथ त्योहार की तरह मनाते हुए सभी केंद्रों में बेहतर वातावरण और सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों को अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े तथा धान की तौल एवं अन्य प्रक्रियाएं सुगमता से पूरी हों।
बैठक में धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने तथा खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे, आरटीओ आशीष देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि जिन युवाओं की आयु 01...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए क्रेडा को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 45 गांवों में स...
इसी क्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय स्थित संपर्क केंद्र में संचालित जिला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल ...
जिला स्तरीय युवा उत्सव में इस वर्ष प्रतिभागियों के लिए 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों (लोकगीत एवं लोकनृत्य)के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग निर्धारित किय...
गेंदले ने विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष, शौचालय और पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोज...
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सुहेला, ग्राम मोहरा भाटापारा निवासी तुलस टंडन ने विरोधी पक्षकार बलराम टांडी प्रो. एवं संचालक गैलक्सी मोटर्स रायपुर ...