रानी सूर्यमुखी देवी की प्रतिमा के लिए 11 लाख रूपए की स्वीकृति

Posted On:- 2026-11-14




सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की साधारण सभा की बैठक संपन्न

- गोलबाजार स्थित मटन मार्केट को विस्थापित करने एवं अतिक्रमण हटाने का लिया गया निर्णय

राजनांदगांव (वीएनएस)। श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की साधारण की बैठक जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राजगामी सम्पदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, उपाध्यक्ष  मनोज निर्वाणी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर राजनांदगांव  सीएल मारकण्डेय, राजगामी संपदा व्यवस्थापक एवं तहसीलदार  प्यारे लाल नाग उपस्थित थे। बैठक में राजगामी संपदा न्यास की भूमि एवं संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, शहर के विकास तथा राजस्व व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राजगामी संपदा की संपत्तियों से जुड़े लंबित विषयों, राजस्व वसूली, अतिक्रमण एवं शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में राजनांदगांव शहर के गोलबाजार स्थित मटन मार्केट का किराया एवं बकाया किराया निरस्त करने तथा वर्तमान मटन मार्केट को अन्यत्र विस्थापित करने का निर्णय लिया गया। राजगामी संपदा की शहरी क्षेत्र में स्थित भूमि पर हुए अतिक्रमणों के संबंध में चर्चा की गई तथा संबंधित भूमि का सीमांकन कार्य पूर्ण कराकर अवैध कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही राजगामी संपदा के जिन बकायादारों द्वारा लंबे समय से किराया अथवा अन्य देय राशि जमा नहीं की गई है, उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया राशि की वसूली की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। शहर में रानी सूर्यमुखी देवी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए 11 लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया। गोलबाजार स्थित गोल ऑफिस भवन की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए रंगरोगन एवं जीर्णोद्धार कार्य कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। भूमि की वास्तविक स्थिति एवं भूमि संबंधी विवादों को दृष्टिगत रखते हुए रॉयल किड्स, वाइडनर स्कूल एवं गुजराती स्कूल की भूमि का सीमांकन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजगामी संपदा की संपत्तियों के संरक्षण, उनके समुचित उपयोग, लंबित राजस्व की वसूली एवं शहर के विकास से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की गई। 



Related News
thumb

अब गांव के पास ही धान बेच सकेंगे महेन्द्र यादव

किसान महेन्द्र यादव ने कहा कि शासन द्वारा किसानों की समस्या को देखते हुए ग्राम मनकी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ किया गया है। नवीन धान उपा...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर

राजनांदगांव जिले के ममता नगर गुलमोहर कॉलोनी निवासी गजानन जंघेल पिता पन्ना लाल जंघेल का परिवार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिलने वा...


thumb

युवा देश की रीढ़, अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण में निभाए...

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध...


thumb

महिलाओं और बच्चों के कानूनी अधिकारों व सुरक्षा पर छह जिलों के अधिका...

इसी क्रम में एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा (तिवारी) ने महिला सुरक्षा के मामलों में पुलिस की भूमिका और सखी वन स्टॉप सेंटर के साथ पुलिस विभाग क...


thumb

लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थिय...

जारी सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 13 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रमाणिक दस्...