अब गांव के पास ही धान बेच सकेंगे महेन्द्र यादव

Posted On:- 2026-11-14




- मनकी में नया धान उपार्जन केन्द्र खुलने से चार गांवों के 631 पंजीकृत किसानों को मिलेगी सुविधा

- धान के परिवहन में समय, ईंधन और मेहनत की होगी बचत

राजनांदगांव (वीएनएस)। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ बनाने लगातार प्रयास किए जा रहे है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़े और उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। शासन की इस पहल से किसानों के समय, श्रम एवं परिवहन खर्च में बचत होगी। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनकी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलना किसान  महेन्द्र यादव के लिए बड़ी राहत लेकर आयी है। ग्राम मनकी निवासी किसान  महेन्द्र यादव ने बताया कि पहले अपनी उपज बेचने के लिए लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित धान उपार्जन केन्द्र सोमनी जाना पड़ता था। इस दौरान टोल प्लाजा भी पार करना पड़ता था। धान को इतनी दूर तक ले जाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। परिवहन के दौरान कई बार धान की बोरियां गिर जाने से नुकसान होने की आशंका बनी रहती थी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ ही अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब गांव के पास ही नया धान उपार्जन केन्द्र खुल जाने से किसानों की परेशानी दूर हो गई है। अब धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे परिवहन में लगने वाले पेट्रोल-डीजल के खर्च में कमी आएगी और समय एवं मेहनत की भी बचत होगी। गांव के नजदीक धान उपार्जन केन्द्र की सुविधा मिलने से किसानों में खुशी और उत्साह है।

किसान  महेन्द्र यादव ने कहा कि शासन द्वारा किसानों की समस्या को देखते हुए ग्राम मनकी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ किया गया है। नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सुविधा होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के अन्य किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने नवीन धान उपार्जन केन्द्र के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि नवीन धान उपार्जन केन्द्र मनकी में कुल 631 किसान पंजीकृत हैं। इस केन्द्र के प्रारंभ होने से ग्राम सुंदरा, पार्री, तोरनकट्टा एवं मनकी के किसानों को धान उपार्जन की सुविधा मिलेगी। अब किसानों को धान विक्रय के लिए दूरस्थ उपार्जन केन्द्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे किसानों के समय एवं परिवहन व्यय की बचत होगी। नवीन धान उपार्जन केन्द्र मनकी में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर

राजनांदगांव जिले के ममता नगर गुलमोहर कॉलोनी निवासी गजानन जंघेल पिता पन्ना लाल जंघेल का परिवार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिलने वा...


thumb

रानी सूर्यमुखी देवी की प्रतिमा के लिए 11 लाख रूपए की स्वीकृति

श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की साधारण की बैठक जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में राजगामी सम्...


thumb

युवा देश की रीढ़, अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण में निभाए...

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध...


thumb

महिलाओं और बच्चों के कानूनी अधिकारों व सुरक्षा पर छह जिलों के अधिका...

इसी क्रम में एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा (तिवारी) ने महिला सुरक्षा के मामलों में पुलिस की भूमिका और सखी वन स्टॉप सेंटर के साथ पुलिस विभाग क...


thumb

लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थिय...

जारी सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 13 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रमाणिक दस्...