रायपुर (वीएनएस)। देवउठनी एकादशी के अवसर पर रायपुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, यह छुट्टी पूरे जिले में लागू नहीं होगी। रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर को स्थानीय अवकाश से बाहर रखा गया है।
इन क्षेत्रों में बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर की सीमा के बाहर जिले के शेष ग्रामीण और अन्य क्षेत्रों में स्थित सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में 20 नवंबर को अवकाश रहेगा। इनमें आरंग, अभनपुर और तिल्दा सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
रायपुर शहर और नवा रायपुर में सामान्य कामकाज
रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर के सभी शासकीय कार्यालयों में शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा। इन दोनों क्षेत्रों को छोड़कर जिले के अन्य इलाकों में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों से जुड़े जरूरी काम के लिए लोगों को छुट्टी से पहले या बाद का दिन तय करना होगा।
गौरतलब है कि देवउठनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लोगों से दिमागी नक्सलियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की तथा आरोप लगाया कि इनमें से...
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज 15 नवंबर से पू...
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस...
राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित एक फूड पार्क में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर श्री र...