कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों ने कटवा रहे टोकन

Posted On:- 2026-11-15





उत्तर बस्तर कांकेर(वीेेएनएस)।जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। खरीदी के पहले दिन जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पटेल एवं गायता की उपस्थिति में परंपरानुसार पूजा-अर्चना कर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा-बांट, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं नमी मापक यंत्रों की पूजा की गई। इसके पश्चात किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी की शुरुआत हुई।
धान खरीदी के पहले दिन जिले के 94 धान खरीदी केन्द्रों में 224 किसानों ने 9 हजार 160 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। किसान उत्साहपूर्वक अपने परिवारजनों के साथ खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय कर रहे हैं। कांकेर विकासखण्ड के अलनियापारा कोदाभाट धान खरीदी केन्द्र में अलबेलापारा, कांकेर निवासी किसान श्री आनंद राम साहू अपने परिवार के साथ धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से उन्होंने धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। उनके पास लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि है और वे आज 60 क्विंटल धान विक्रय करने खरीदी केन्द्र पहुंचे हैं। धान की खेती के साथ-साथ वे अपने खेत में चना एवं धनिया की खेती भी करते हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे।
श्री आनंद राम साहू के पुत्र श्री धर्मेंद्र साहू ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। अलनियापारा कोदाभाट धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी प्रारंभ होने के अवसर पर तहसीलदार श्री रूपेश मरकाम, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री महेश मरकाम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री डी.एल. देवांगन, समिति प्रबंधक श्री नरेन्द्र कुमार साहू, धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री योगेन्द्र पटेल, ग्राम पटेल श्री भागीरथी नाग, गायता श्री रामदयाल भास्कर एवं श्रीराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।



Related News

thumb

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की चेतावनी, संगठनों में बैठे दिमागी नक्सल...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लोगों से दिमागी नक्सलियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की तथा आरोप लगाया कि इनमें से...


thumb

महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ,24547 क्विंट...

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज 15 नवंबर से पू...


thumb

जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी के संबोधन विधायक सहित लोगों ने सुना

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस...


thumb

रायपुर के फूड पार्क में भीषण आग: 6 दुकानें खाक; दो गैस सिलेंडरों मे...

राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित एक फूड पार्क में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया


thumb

गरियाबंद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, 3100 रुपए प्...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर श्री र...