किसान दुष्यंत कुमार सिंह की मेहनत लाई रंग, 112.40 क्विंटल धान बेचकर बढ़े आर्थिक समृद्धि की ओर कदम

Posted On:- 2026-11-17




एमसीबी (वीएनएस)। खेतों में महीनों की मेहनत और फसल की देखभाल के बाद जब किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलता है, तो उसकी मेहनत सफल होती है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बेलगांव निवासी किसान दुष्यंत कुमार सिंह के लिए भी इस वर्ष धान की फसल खुशहाली की उम्मीद लेकर आई है। उन्होंने सिंगरौली धान उपार्जन केंद्र में अपनी 112.40 क्विंटल धान की उपज का विक्रय कर शासन की किसान हितैषी व्यवस्थाओं का लाभ उठाया। धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य सुनिश्चित किए जाने से वे उत्साहित हैं और इसे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानते हैं।

घर बैठे मिला टोकन, आसानी से बिकी मेहनत की उपज

अपना अनुभव साझा करते हुए किसान दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि इस बार धान बेचने की प्रक्रिया बेहद सुविधाजनक रही। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त होने के कारण उन्हें न तो लंबी कतार में लगना पड़ा और न ही खरीदी केंद्र के अनावश्यक चक्कर लगाने पड़े। सिंगरौली उपार्जन केंद्र पहुंचने पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल, पर्याप्त बारदाने, बैठने और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध मिलीं। इससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच सके।

उचित मूल्य से परिवार की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि किसान के लिए अच्छी पैदावार के साथ उपज का उचित मूल्य मिलना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किसानों की मेहनत को सम्मान देने वाली पहल है। इससे खेती की लागत निकालने, परिवार की जरूरतें पूरी करने और आगामी फसल की तैयारी में आर्थिक सहायता मिलेगी। उनकी 112.40 क्विंटल उपज का इस दर से कुल मूल्य 3 लाख 48 हजार 440 रुपये बनता है। किसान दुष्यंत कुमार सिंह ने अपनी उपज के सुविधाजनक विक्रय और उचित मूल्य की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन और खरीदी केंद्रों की बेहतर सुविधाओं से किसानों का समय बच रहा है तथा खेती से आर्थिक समृद्धि की उम्मीद मजबूत हो रही है।




Related News
thumb

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीदी का शुभारंभ

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ रविवार को पूरे उत्साह एवं उत्सवी माहौल में हुआ। जिले के विभिन्न धा...


thumb

जनदर्शन में सीईओ प्रतीक जैन ने सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से अपनी समस्याओं और शिकाय...


thumb

घर के करीब धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसान रविशंकर की राह हुई आसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सूरजपुर जिले में 15 नवंबर से स...


thumb

महासमुंद जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान ख...


thumb

तिलौली के किसान शंभू के चेहरे पर खुशी, 74 क्विंटल धान की बिक्री से ...

जिले के ग्राम तिलौली निवासी किसान शंभू के लिए इस बार धान की बिक्री सुखद अनुभव रही। खेतों में महीनों की मेहनत से तैयार 74 क्विंटल धान लेकर जब वे कु...