जनदर्शन में सीईओ प्रतीक जैन ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Posted On:- 2026-11-17




कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन  में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए आए आमजनों  से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत आधार कार्ड में नाम सुधार, पीएम आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास ग्रामीण की पात्रता जांच, अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण, पढ़ाई में सहायता, जाति प्रमाण पत्र, पहुंच मार्ग की समस्या, फौती नामांतरण, स्वरोजगार, भूमि सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, नक्शा कटवाने, अभिलेखों की दुरुस्ती, मुआवजा दिलाने, शिकायतों की जांच, अतिक्रमण हटाने तथा आजीविका से जुड़ी मांगों को लेकर भी नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

सीईओ जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा में हो सके। जनदर्शन में अपर कलेक्टर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीदी का शुभारंभ

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ रविवार को पूरे उत्साह एवं उत्सवी माहौल में हुआ। जिले के विभिन्न धा...


thumb

घर के करीब धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसान रविशंकर की राह हुई आसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सूरजपुर जिले में 15 नवंबर से स...


thumb

महासमुंद जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान ख...


thumb

तिलौली के किसान शंभू के चेहरे पर खुशी, 74 क्विंटल धान की बिक्री से ...

जिले के ग्राम तिलौली निवासी किसान शंभू के लिए इस बार धान की बिक्री सुखद अनुभव रही। खेतों में महीनों की मेहनत से तैयार 74 क्विंटल धान लेकर जब वे कु...


thumb

किसान दुष्यंत कुमार सिंह की मेहनत लाई रंग, 112.40 क्विंटल धान बेचकर...

खेतों में महीनों की मेहनत और फसल की देखभाल के बाद जब किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलता है, तो उसकी मेहनत सफल होती है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु...