एमसीबी (वीएनएस)। जिले के ग्राम तिलौली निवासी किसान शंभू के लिए इस बार धान की बिक्री सुखद अनुभव रही। खेतों में महीनों की मेहनत से तैयार 74 क्विंटल धान लेकर जब वे कुवांरपुर उपार्जन केंद्र पहुंचे, तो उन्हें खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उनकी उपज का 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल मूल्य 2 लाख 29 हजार 400 रुपये बनता है। फसल का बेहतर मूल्य मिलने से उत्साहित शंभू को उम्मीद है कि इस राशि से वे खेती के खर्च के साथ परिवार की जरूरतें पूरी कर सकेंगे।
टोकन के लिए नहीं लगानी पड़ी कतार, सीधे पहुंचे खरीदी केंद्र
अपना अनुभव बताते हुए किसान शंभू ने कहा कि धान बेचने की तैयारी इस बार घर से ही पूरी हो गई। ऑनलाइन टोकन मिलने के कारण उन्हें खरीदी केंद्र जाकर टोकन लेने या कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ी। निर्धारित टोकन के अनुसार वे अपनी उपज लेकर कुवांरपुर केंद्र पहुंचे। वहां इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल और पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता ने खरीदी प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया। किसानों के बैठने और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं से भी उन्हें राहत मिली।
बेहतर मूल्य से अगली फसल की तैयारी में मिलेगी मदद
शंभू ने बताया कि खेती में बीज, खाद, मजदूरी और अन्य जरूरतों पर खर्च होता है। ऐसे में उपज का अच्छा मूल्य मिलना किसान के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे कृषि कार्यों में लगाए गए संसाधनों की भरपाई करने और अगली फसल की तैयारी में मदद मिलेगी। साथ ही परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी सहूलियत होगी।
किसान शंभू ने कहा कि धान बेचने के लिए सरल प्रक्रिया और केंद्र में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से उनका अनुभव अच्छा रहा। उन्होंने किसानों की उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने और ऑनलाइन टोकन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ रविवार को पूरे उत्साह एवं उत्सवी माहौल में हुआ। जिले के विभिन्न धा...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से अपनी समस्याओं और शिकाय...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सूरजपुर जिले में 15 नवंबर से स...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान ख...
खेतों में महीनों की मेहनत और फसल की देखभाल के बाद जब किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलता है, तो उसकी मेहनत सफल होती है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु...