प्रतापगढ़ में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा

Posted On:- 2026-11-18





लखनऊ(वीएनएस)।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कहा कि सनातन धर्म को बाहरी ताकतों से ज्यादा हिंदू समाज के अंदरूनी तत्वों से नुकसान की आशंका है। उन्होंने समाज में एकता और भाईचारे पर जोर देते हुए बताया कि आपसी मतभेद टालने के लिए ही उन्होंने हालिया बयानों पर माफी मांगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म को मजबूत करने का उनका संकल्प जारी रहेगा।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को कहा कि सनातन धर्म को बाहरी ताकतों से ज्यादा खतरा हिंदू समाज के भीतर मौजूद ‘दूषित तत्वों’ से है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखना जरूरी है। प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेती इलाके में मंगलवार शाम रामकथा के बाद पत्रकारों से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में दिए गए अपने बयानों पर इसलिए माफी मांगी, ताकि हिंदू समाज में आपसी मतभेद और विभाजन की स्थिति पैदा न हो।
शास्त्री ने कहा कि ‘रामराज्य’ का वास्तविक अर्थ समाज के हर व्यक्ति को न्याय, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और धार्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय के साथ विरोध के तरीके बदल गए हैं।उन्होंने कहा कि पहले धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा डालने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते थे, जबकि आज सोशल मीडिया के माध्यम से भी विरोध और रुकावटें पैदा की जाती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सनातन धर्म और हिंदू समाज को मजबूत बनाने का उनका अभियान जीवनभर जारी रहेगा। विरोध, दबाव और धमकियों के बावजूद वह इस कार्य से पीछे नहीं हटेंगे।’’ शास्त्री हाल ही में मध्यप्रदेश में एक धार्मिक प्रवचन के दौरान भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करने वाली टिप्पणियों को लेकर विवाद में घिर गए थे।





Related News
thumb

राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर बीजेपी का पलटवार, अर्थव्यवस्था को आ...

कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने आईएमएफ, मूडी...


thumb

आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में अब 112 उपचार पैकेज ...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित पैकेजों को 23 से बढ़ाकर 112 करने की तैयारी की है।


thumb

सपा 2047 तक सत्ता में आने का केवल सपना देख सकती है, बोले केशव प्रसा...

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की गोरखपुर यात्रा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्...


thumb

गृह मंत्री अमित शाह का 20 नवंबर से अरुणाचल प्रदेश दौरा, कानून व्यव...

केंद्रीय गृह मंत्री 20 नवंबर से ईटानगर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहां वह पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया क...


thumb

पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किता...

शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब पर वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों के विरोध में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संस्मरण में दावा किया ...