इटानगर(वीएनएस)।केंद्रीय गृह मंत्री 20 नवंबर से ईटानगर के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहां वह पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया कि इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, विकास प्राथमिकताओं और महत्वपूर्ण राज्यीय मुद्दों पर समीक्षा बैठक होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे और इस दौरान वह पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे, सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को यह जानकारी दी। शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
इसके अलावा सीमावर्ती सुरक्षा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं। खांडू ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गृह मंत्री पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पदक प्रदान करेंगे। इसके अलावा राज्य की प्रगति, विकास संबंधी प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अरुणाचल प्रदेश के हितों और विकास को लेकर सजग हैं। राज्य की समस्याओं पर चर्चा के लिए एक समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।’’ उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्री के पास होने के कारण बैठक में कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय मामलों की जिम्मेदारी विदेश मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आती है।
खांडू ने बताया कि गृह मंत्री के दो सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित हैं। इनमें से एक बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में और दूसरा ईटानगर के आईजी पार्क में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अपने निर्धारित कार्यक्रम पूरे करने के बाद गृह मंत्री 22 नवंबर को नयी दिल्ली लौटेंगे।
कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने आईएमएफ, मूडी...
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित पैकेजों को 23 से बढ़ाकर 112 करने की तैयारी की है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की गोरखपुर यात्रा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्...
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कहा कि सनातन धर्म को बाहरी ताकतों से ज्यादा हिंदू समाज के अंदरू...
शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब पर वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों के विरोध में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संस्मरण में दावा किया ...