11 माह से नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, बुजुर्ग ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Posted On:- 2026-11-19




जरूरतमंद गलियों में सीसी रोड निर्माण करवाने की मांग

दुर्ग (वीएनएस)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर  राहुल कुमार रजक भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 79 आवेदन प्राप्त हुए।

इसी कड़ी में भिलाई निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग ने पिछले 11 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पेंशन बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शारीरिक रूप से कमजोर होने और आंखों से दिखाई नहीं देने के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है। बैंक एवं नगर निगम में संपर्क करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत विनायकपुर के ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण कराने आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक ऐसी गली का सीमेंटीकरण कराया जा रहा है, जिनका पांच वर्ष पहले निर्माण हुआ है, जो आज भी अच्छी स्थिति में है, जबकि कई गलियों में अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जरूरतमंद गलियों को प्राथमिकता देते हुए सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 श्याम नगर, बोरसी में बिल्डरों द्वारा नवनिर्मित मकानों के सामने कराए जा रहे नाली निर्माण को लेकर रहवासियों ने शिकायत की। निवासियों ने बताया कि नालियों का निर्माण निर्धारित स्तर से अधिक ऊंचाई पर किया जा रहा है, जिससे आसपास के मकानों की जल निकासी प्रभावित हो रही है। नाली ऊंची बनाए जाने से आसपास के मकानों का पानी नालियों में नहीं जा पा रहा है। इससे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति निर्मित होने तथा गंदे पानी के जमाव से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

भिलाई नगर निगम जोन-1 अंतर्गत जुनवानी, खम्हरिया एवं वार्ड क्रमांक-1 के निवासियों ने आवासीय पट्टा वितरण योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। निवासियों ने बताया कि पट्टा सर्वे और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद कई पात्र हितग्राहियों के नाम पात्र-अपात्र सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। इस दौरान निवासियों ने अपने मकानों से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे। इसके बावजूद दावा-आपत्ति के बाद जारी सूची में कई लोगों के नाम नहीं मिले। उन्होंने हितग्राहियों के नाम सूची में शामिल कर उन्हें शासन की योजना के तहत आवासीय पट्टा प्रदान करने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को परीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।



Related News
thumb

घर पहुंच आधार सेवा बनी सहारा, दिव्यांग महिला की पेंशन फिर से शुरू क...

एक गंभीर बीमारी से प्रभावित और आजीविका के लिए पेंशन पर निर्भर महिला का आधार कार्ड बंद हो गया था। साथ ही आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कार...


thumb

26 नवम्बर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में निजी क्षेत्र के कुल 04 नियोजकों से 10वीं, 12वीं, स्नातक, आ...


thumb

बैंक ऑफ बड़ौदा रानीतरई शाखा द्वारा जन सुरक्षा संतृप्ति अभियान के अंत...

इस दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न जन सुरक्षा यो...


thumb

न्यायिक व्यवस्था के डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में दुर्ग की एक और महत...

पेपरलेस कोर्ट, ई-साक्ष्य एवं ई-समन्स जैसी तकनीकी पहलें न्यायिक व्यवस्था को पारंपरिक कागजी कार्यप्रणाली से आधुनिक डिजिटल प्रणाली की ओर अग्रसर कर रही...


thumb

अहिवारा-संडी-मलपुरीकला-गिरहोला मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

पीडब्ल्यूडी के ई.ई. ए.के. भट्टाचार्य ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है और कृषि तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज ...


thumb

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने ई.बस में सवार होकर नेहरू नगर चौंक, सूर्या माल, शंकराचार्य कालेज, धमधा रोड, ग्रीन चौंक, दुर्ग रेल्वे स्टेशन, दुर्ग ब...