किसी भी देश का वक्त व नेतृत्व बदलता है तो उसके साथ देश की सोच भी बदलती है।कई बार ऐसा भी होता है कि पुराने समय में ,पुराना नेतृत्व जिसे देश के लिए समस्या मानता है, देश को नुकसान समझता है तो बदलते वक्त के साथ नया नेतृत्व उसे देश के लिए फायदा मानता है,वह समझता है कि ऐसा करने पर देश को फायदा होगा। जैसे देश की आबादी की बात की जाए तो दो दशक पहले तक देश का राजनीतिक नेतृत्व देश की बढ़ती आबादी को देश के लिए सबसे गंभीर समस्या समझता था,उसका जो देश की आबादी को कम करने पर रहता था, इसके लिए सरकारी तौर पर योजना बनाई गई। लोगों से कहा गया कि वह परिवार नियोजन करें यानी परिवार छोटा रखें,एक या दो बच्चे बहुत हैं। तब नारा दिया जाता था कि बच्चे दो ही अच्छे।
आज देश की बड़ी आबादी को देश के लिए पूंजी की तरह देखा जाता है। यानी बड़ी आबादी है तो देश को कई तरह से फायदा है।अब पहले की तरह अत्यधिक जनसंख्या को देश के लिए बोझ और हर समस्या का कारण नहीं माना जाता है आज बढ़ती जनसंख्या को जनसांख्यिकीय लाभांश यानी डेमाेग्राफिक डिविडेंट माना जाता है।आज देश की आबादी जितनी बढ़नी चाहिए उनती नही बढ़ रही है बल्कि पता चलता है कि भारत की आबादी धीमी गति से बढ़ रही है।इसलिए देश का नेतृत्व चाहता है कि देश की आबादी बढ़नी चाहिए इसकी एक वजह यह भी है कि दूसरे लोगों की आबादी तेजी से बढ़ रही है।उनके बीच अपने आपको बनाए व बचाए रखना है तो देश की आबादी तो बढ़ानी ही होगी और उन नीतियों को भी बदलना होगा जो देश की आबादी कम करने के हिसाब से बनाई गई थीं।
आबादी की बात होती है तो देश के स्तर के अलावा विश्व स्तर भी जब धर्म के आधार पर आबादी की बात होती है और पता चलता है कि इस समय सभी धर्मों के लोगों की कितनी आबादी है और अगले पचास साल मे किस धर्म की कितनी आबादी होगी तो उस हिसाब से भी जिस धर्म के लोगों की आबादी कम है और भविष्य मे और कम होना है तो उनको अपनी आबादी बढ़ाने के लिए तो सोचना ही होगा।प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त विश्व में ईसाई समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर इस्लाम को मानने वाले समुदाय की आबादी है।इसी रिपोर्ट के मुताबिक २०२० में मुस्लिम आबादी २.०२ अरब थी जो २०३५ में बढ़कर २.५७ अरब हो जाएगी।वहीं ईसाई आबादी जो २०२० में २.५२अरब है,वह कम होकर २.२७ अरब होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक २०२० से २०७० के बीच विश्व की आबादी २९ प्रतिशत बढ़ेगी,इस दौरान मुस्लिम ८० प्रतिशत बढ़कर३.६ अरब से ज्यादा होंगे।ईसाई ३० प्रतिशत बढ़कर २.९६ अरब रहेंगे।वैश्विक आबादी में मुस्लिम २६ प्रतिशत से बढ़कर ३६ हो जाएंगे और ईसाई २९ प्रतिशत पर ही स्थिर रहेंगे।
इसकी वजह साफ है कि वैश्विक स्तर पर मुस्लिमों में प्रजजन दर सबसे ज्यादा है,एक मुस्लिम महिला तीन या तीन से ज्यादा बच्चे पैदा करती है।गैर मुस्लिमों में यह दो बच्चे है। यानी मुस्लिमों महिलाओं से २५ करोड़ तो ईसाइयों में २० करोड़ बच्चे पैदा हुए। यानी पांच करोड़ बच्चे ज्यादा।बाकी समुदायों में आबादी स्थिर रहेगी या घटने का अनुमान है।जहां तक भारत का सवाल है तो २०७० तक भारत में हिंदुओं की संख्या १.१८ अरब से बढ़कर १.३८ अरब होगी।दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा हिंदू भारत में होंगे।यानी सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला देश भारत ही रहेगा।वहीं २०७० तक इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर पाकिस्तान सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा।भारत दूसरे नंबर पर रहेगा। आने वाले समय में अमरीका में ईसाई जो आज ६२ प्रतिशत है,वह २०६५ तक ५० प्रतिशत रह जाएंगे।यूरोप में ईसाई २०७० तक घटकर ३२ करोड़ रह जाएंगे।
भारत में हिंदू आज भी बहुसंख्यक हैं और ७० में भी बहुसंख्यक रहेंगे लेकिन आबादी हिंदुओं की जितनी बढेगी,उससे ज्यादा मुस्लिमों की बढ़ेगी।इसलिए हिंदुओं की आबादी बढ़ाना है तो अब सरकार के साथ ही समाज को भी गंभीरता से सोचना होगा कि एक दो बच्चे नहीं कम से कम तीन बच्चे परिवार में होने चाहिए। दो बच्चे लोगों को परिवार के लिए पैदा करना चाहिए और तीसरा बच्चा देश के लिए पैदा करना चाहिए। देश में हिंदुओं का भला तो तब ही हो सकता है जब उनकी आबादी हमेशा बाकी समुदायों से ज्यादा रहे। इससे उनका हर क्षेत्र में ज्यादा प्रभाव रहेगा और वह अपने हित में सरकार को फैसला करने के लिए मजबूर कर सकेंगे।ज्यादा आबादी का परिणाम यह होता है कि सत्ता पर उसका हिस्सा ज्यादा रहता है। उसका राजनीतिक नेतृत्व प्रभावी रहता है।ज्यादा आबादी मतलब ज्यादा लंबे समय तक समुदाय बना रहेगा,बचा रहेगा।यह प्रकृति का नियम है जो संख्या में ज्यादा होते हैं, वह बचे रहते हैं। विश्व में बचे रहने के लिए अपनी संख्या ज्यादा रखने का प्रयास सब करते हैं,हिदुओं को भी करना होगा।
परिवार के मुखिया को परिवार के हर सदस्य का ख्याल रखना पड़ता है।सभी के सुख दुख का उसे पता रहता है जब मौका आता है तो उसके सुख दुख की बात भी वह करता है...
राजनीति में कई नेता ऐसे होते हैं जो बातें बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन जब उस पर अमल करने का मौका आता है खुद अमल नहीं करते हैं तो जो जो बड़़ी बड़ी बाते...
तेलंगाना के हैदराबाद में सरकार के सहयोग से कांग्रेस और राहुल गांधी ने दो दिवसीय भारत समिट का आयोजन किया और उसका मकसद बताया कि विश्व की प्रगतिशील ता...
देश परिवार व समाज से बनता है। हर परिवार में महान लोग भले ही न पैदा हों लेकिन हर समाज में महान लोग पैदा होते है और देश व समाज के लिए ऐसा काम कर गए ह...
राजनीति में बड़े बड़े आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। राजनीति में महज आरोप लगाने से कुछ होता तो अब तक देश में १२ साल में बहुत कुछ हो चुका होता।आरोप...