बड़े आरोप लगाने से कुछ होता तो हो गया होता

Posted On:- 2026-11-15




सुनील दास

राजनीति में बड़े बड़े आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। राजनीति में महज आरोप लगाने से कुछ होता तो अब तक देश में १२ साल में बहुत कुछ हो चुका होता।आरोप लगाने से १२ साल में कुछ नहीं हुआ तो आरोप लगाने वालों को समझ आ जाना चाहिए कि आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। उनके आरोप लगाने से अब तक कुछ नहीं हुआ तो आने वाले समय में भी कुछ नहीं होना है। राहुल गांधी जैसे आरोप लगाने वाले तो १२ साल से आरोप लगा रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है,संविधान खतरे में हैं। देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है,चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा व संघ ने कब्जा कर लिया है, मीडिया निष्पक्ष नहीं रह गया है।राहुल गांधी इतने आरोप लगा चुके हैं कि उनके पास लगाने को अब कोई नया आरोप नहीं बचा है,यही वजह है कि अब वह आरोपों को दुहराते रहते हैं।वह सोचते हैं उनके आरोप लगाने का कभी तो कोई असर होगा। लेकिन वह मुगालते में है, उनके लगाए आरोपों का देश की जनता पर कोई असर नहीं होता है क्योंकि देश की जनता को मोदी पर जितना भरोसा है,उतना राहुल गांधी पर नहीं है। राहुल गांधी आरोपों को दोहरा कर अपनी साख कम करते जा रहे हैं,उनको यह समझ ही नहीं आ रहा है कि वह अपनी साख खुद कम कर रहे हैं।


हैदराबाद में राहुल गांधी ने फिर एक बार पुराने आरोप लगाए हैं,एक भी आरोप नया नहीं है। उन्होंने 'फासीवादी ताकतों' के उभार की बात की। यह पहले भी कह चुके हैं, उन्होंने कहा कि जब संस्थाएं और व्यवस्थाएं ढहने लगती हैं, तो ऐसी ताकतें अक्सर ज्यादा मुखर हो जाती हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अक्सर व्यापार, शिक्षा और राजनीति जैसे प्रभावशाली क्षेत्रों में ऊंचे पदों पर काबिज होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की बात सुनने के बजाय चिल्लाकर बातचीत पर हावी होने की कोशिश करते हैं।अगर यही फासीवादी होने का लक्षण हैं तो देश की जनता तो देखती है संसद में बहस करने की बजाय कौन सबसे ज्यादा शोरगुल करता है।राहुल गांधी के तर्क् के हिसाब से संसद में विपक्ष फासीवादी आचरण करता है।राहुल गांधी ने 2014 के लोकसभा चुनावों का भी जिक्र करते इसे भारतीय राजनीति में एक बड़ा मोड़ बताया। क्योंकि इस चुनाव के दौरान राजनीतिक व्यवस्था में इतनी बड़ी मात्रा में पैसा आया, जिसने उन स्थापित चुनावी व्यवस्थाओं को बिगाड़ दिया, जिनकी वजह से पहले कड़े मुकाबले होते थे और गठबंधन सरकारें बनती थीं।यानी राहुल गांधी लोकतंत्र में बहुमत वाली व्यवस्था को खराब और गठबंधन वाली कमजोर सरकार वाली राजनीतिक व्यवस्था को अच्छा बता रहे हैं।वह एक तरह से कह रहे हैं कि यह देश की जनता की गलती है कि उसने बहुमत वाली सरकार बनाई और बार बार बहुमत वाली सरकार बना रही है यानी राहुल गांधी के हिसाब से तो जनता बार बार गलती कर रही है।


फिर राहुल गांधी कहते हैं कि हमने इसका पता लगा लिया है और बिना किसी संदेह के यह साबित कर दिया है कि 2014 में भारत में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था।" यह भी कोई नई बात नहीं है राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि देश में लोकतंत्र नहीं है। राहुल गांधी की बात पर देश की जनता को यकीन नहीं होता है क्योंकि जनता तो देख चुकी हैं कि देश में जब लोकतंत्र नहीं रहता है तो आपातकाल लगा दिया जाता है,सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया जाताहै। अदालत होते हैं लेकिन अदालत में कोई सुनवाई नहीं होती है। किसी का कोई अधिकार नहीं रह जाता है। २०१४ के बाद से १२ साल हो गए है देश में लोकतंत्र नहीं है और देश की जनता को इसका पता नहीं चल रहा है तो सीधी सी बात है कि राहुल गांधी जिस परिवार से आते हैं,उसका देश में लोकतंत्र होने का यही मानना है कि हम सत्ता में नहीं है तो देश में लोकतंत्र नहीं है। हम सत्ता में नहीं हैं तो देश में हालात बहुत खराब हैं, हम सत्ता में नहीं है तो देश में सब कुछ बहुत बुरा है।
राहुल गांधी कहते हैं कि पिछले एक दशक में बीजेपी की संपत्ति 11 गुना बढ़ गई है तो यह अडानी आदि अमीरों के हित में काम करने के कारण है तो एक समय कांग्रेस के पास सभी राजनीतिक दलों से ज्यादा संपत्ति या पैसा हुआ करता था,तब क्या कांग्रेस भी अमीरों कोे हित में काम करती थी। सच तो यह है कि कांग्रेस को फंड अब अमीर घरानों से मिलना बंद हो गया है क्योंकि वह पैसा या तो सत्ता में रहनेवालों को देते हैंं या फिर उस राजनीतिक दल को देते है जो सत्तारूढ दल का विकल्प होता है यानी राजनीतिक रूप से दूसरे नंबर पर होता है, जिसके सत्ता में आने की सबसे ज्यादा संभावना होती है तो कायदे से दूसरे नंबर पर कांग्रेस है फिर भी उसे कम फंड मिल रहा है तो इसका कारण राहुल गांधी हैं क्योंकि राहुल गांधी के नेतृ्त्व में कांग्रेस से सत्ता में लौटन की कोई उम्मीद नहीं है,इसलिए अमीर घरानेे कांग्रेस को कम पैसा चंदा देते हैं। 


अपने संबोधन के आखिर में, गांधी ने भरोसा जताया कि विपक्ष मोदी को हरा देगा और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को खत्म कर देगा। उन्होंने कहा, "मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूँ कि हम पीएम मोदी को हराने जा रहे हैं और उनसे छुटकारा पाने जा रहे हैं। कोई उनसे पूछता कि क्या आप बता सकते हैं कि आप पीएम मोदी को कैसे हराएंगे तो वह इसका कोई जबाब नहीं देते क्योंकि एक चुनाव की जगह तीन चुनाव में वह पीएम मोदी को हराने की जगह हार चुके है,चौथे चुनाव में जीतने की उनकी कोई तैयारी नहीं है।उन पर देश की जनता के अलावा विपक्ष के नेता भी पूरा भरोसा नहीं करते हैं कि वह राज्य में चुनाव जीत सकते हैं या जिता सकते हैं.यही वजह है वह कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं देते हैं, ऐसा भी कभी नहीं हुआ कि दिल्ली से कहा गया कि कांग्रेस नेताओं को दिल्ली आना है तो बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता दिल्ली नहीं पहुंचे। इसके लिए भी राहुल गांधी दोषी हैं क्योंकि वह कांग्रेस को कई राज्यों में भी चुनाव नहीें जिता पा रहे हैं,कांग्रेस के सत्ता में नहीं रहने पर राज्य कांग्रेस के पास भी इतना पैसा नहीं है कि वह हजारों नेताओं को अपने पैसे पर दिल्ली भेज सके।राहुल गांधी पराजित नेता हैं,कमजोर नेता हैं,इसलिए कांग्रेस पराजित पार्टी है,कमजोर पार्टी है।



Related News
thumb

साय सरकार ने साबित किया,हम हैं किसान हितैषी

छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसान एक बड़ा वोट बैंक है।उसे जो प्रभावित कर पाता है, वह सत्ता पर रहता है और आगे भी उसके सत्ता में रहने की संभावना बनी रहत...


thumb

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से यूपी में क्या बदलाव आएगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए जान...


thumb

बड़ा काम किया इसलिए बड़ा सम्मान किया पीएम मोदी ने

बस्तर की दीपावली इस बार खास रही क्योंकि दशकों के नक्सलवाद का अंधेरा खत्म हो चुका है और अब आने वाला समय विकास व शांति के दीपों से बस्तर के जगमगाने ...


thumb

कांग्रेस के शासन व राहुल गांधी को सही ठहराने का प्रयास

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब देश के बाजार में आज बिकने आ गई है और कांग्रेसियों सहित कांग्रेस समर्थक लोगों ने खूब खरीदा भी होगा।सवाल उठता ...


thumb

अखिलेश राममंदिर दर्शन करने को मजबूर हैं या.....

यूपी की राजनीति में सफलता के लिए अब पहले जैसी राजनीति होती थी,अब वैसी राजनीति से सफलता मिल नहीं सकती है,इसलिए सपा जैसे राजनीतिक दल को भी अपने किसी...