उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसी भी पात्र किसान को परेशानी न हो और वह अपनी उपज का विक्रय कर सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शून्य रकबा प्रदर्शित होने वाले किसानों के रकबे में सुधार का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार संबंधित विभागों एवं सहकारी समितियों के समन्वय से किसानों की जानकारी का सत्यापन कर रकबा सुधार की कार्यवाही तेजी से की जा रही है।
इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फड़तरे के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर तहसील की सभी 9 समितियों एवं 12 धान उपार्जन केन्द्रों में शून्य रकबा वाले किसानों की जानकारी संकलित कर सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा कोरर एवं भानुप्रतापपुर से प्राप्त सूची के अनुसार तहसील में कुल 804 किसान शून्य रकबा वाले चिन्हांकित किए गए थे। इनमें से अब तक 241 किसानों के रकबे में सफलतापूर्वक सुधार किया जा चुका है, शेष 563 किसानों के रकबे में सुधार की कार्यवाही जारी है। शाखा कोरर अंतर्गत कोरर, हाटकर्रा, कनेचुर एवं बैजनपुरी समितियों में चिन्हांकित 338 किसानों में से 101 किसानों के रकबे में सुधार किया गया है। इनमें कोरर समिति में सर्वाधिक प्रगति दर्ज की गई है, जहां 118 में से 71 किसानों के रकबे में सुधार हुआ है।
इसी तरह शाखा भानुप्रतापपुर अंतर्गत भानुप्रतापपुर, संबलपुर, आसुलखार, केंवटी एवं भानबेड़ा समितियों में चिन्हांकित 466 किसानों में से 140 किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। इनमें केंवटी समिति के 131 में से 64 तथा भानुप्रतापपुर समिति के 88 में से 39 किसानों के रकबे में सुधार किया गया है। इस प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में अब तक लगभग 30 प्रतिशत चिन्हांकित किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा शेष किसानों के रकबे का सत्यापन एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। केंद्रों में किसानों...
इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज नगर पंचायत बड़ी करेली में निर्माणाधीन फूड पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन अधोसंरचना...
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम कुंडेल में आर्मी ग्राउंड का विकास सामुदायिक एकजुटता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहर...
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्...
कलेक्टर ने किसानों को शासन की कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,83...
ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के कृषि विद्यार्थी लगभग दो माह तक ग्राम में रहकर क...