किसानों को मिल रही सुविधाजनक एवं पारदर्शी व्यवस्था
गरियाबंद (वीएनएस)। प्रदेशव्यापी धान खरीदी अभियान के तहत 15 नवंबर से गरियाबंद जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो कि सुचारू रूप से जारी है। शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में ग्राम पंडरीतराई के किसान दिलीप कुमार देवदास अपनी 7 एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करते हैं। वे ग्रामीण सेवा सहकारी समिति लोहरसिंग उपार्जन केंद्र में लगभग 105 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे।
किसान देवदास ने बताया कि शासन द्वारा प्रति क्विंटल 3 हजार 100 रुपये की दर से धान खरीदी तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक उपज बेचने की सुविधा से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये बोनस देने का निर्णय भी किसानों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है। धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए शासन द्वारा श्टोकन तुहर हाथश् मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे आसानी से अपना टोकन काट सकते हैं। इससे किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ ही प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन और भंडारण पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखते हुए संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि बाहरी धान की अवैध आवक पर रोक लगाई जा सके और वास्तविक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस प्रकार सुव्यवस्थित उपार्जन केंद्र, पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया, डिजिटल टोकन सुविधा और प्रशासन की सतत निगरानी से जिले में धान खरीदी का कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। केंद्रों में किसानों...
इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज नगर पंचायत बड़ी करेली में निर्माणाधीन फूड पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन अधोसंरचना...
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम कुंडेल में आर्मी ग्राउंड का विकास सामुदायिक एकजुटता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहर...
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्...
कलेक्टर ने किसानों को शासन की कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,83...
ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के कृषि विद्यार्थी लगभग दो माह तक ग्राम में रहकर क...