मोहला (वीएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान भंडारण एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से भंडारित कुल 40 क्विंटल धान जब्त किया है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहला में जांच के दौरान व्यापारी श्रवण साहू के प्रतिष्ठान एस.के. ट्रेडर्स से 15 क्विंटल तथा सलीम खान के प्रतिष्ठान एच.वी. एंड संस से 25 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 40 क्विंटल धान जब्त किया। संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध धान भंडारण, परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज का विक्रय निर्धारित धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से ही करें। साथ ही अवैध भंडारण अथवा धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।अवैध धान भंडारण एवं व्यापार के खिलाफ जांच और जब्ती की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ, चिचोली, मारो एवं झिलगा स्थि...
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटो...
खेतों में धान की कटाई और मिंजाई के बीच अब किसानों को उपज बेचने के लिए दूर के खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ शासन की अनुमति स...
सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने 12 अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं। इसके साथ ही भर्ती क...
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजना की प्रगति का आकलन केवल प्राप्त आवेदनों के आधार पर नहीं, बल्कि स्वीकृत ऋण प्रकरणों, स्थापित सोलर संयंत्रों और ...