बेमेतरा (वीएनएस)। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ, चिचोली, मारो एवं झिलगा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान मंत्री बघेल ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली तथा किसान भाइयों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। मंत्री बघेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की किसान हितैषी सोच एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 3,100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 13,839 रूपए प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष विशेष व्यवस्था के तहत 21 क्विंटल से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों को भी सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान मंत्री बघेल ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का सम्मान, उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान भंडारण एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्र...
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटो...
खेतों में धान की कटाई और मिंजाई के बीच अब किसानों को उपज बेचने के लिए दूर के खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ शासन की अनुमति स...
सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने 12 अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं। इसके साथ ही भर्ती क...
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजना की प्रगति का आकलन केवल प्राप्त आवेदनों के आधार पर नहीं, बल्कि स्वीकृत ऋण प्रकरणों, स्थापित सोलर संयंत्रों और ...