कोटा में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल

Posted On:- 2026-11-22




खाटू श्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे परिवार के 15 सदस्य

कोटा (वीएनएस)। राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शंभूपुरा गांव के पास हुआ, जहां महाराष्ट्र के धुले से आए 15 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सभी श्रद्धालु खाटू श्यामजी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। आशंका है कि नींद की झपकी के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और क्रूजर सीधे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग उसमें फंस गए।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान उषा बाई, सुशीला, कैलाश, सान्वी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल, जाह्नवी और माधवी के रूप में हुई है।

छह घायलों का न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार
हादसे में घायल छह लोगों को एंबुलेंस की मदद से कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की देखभाल के लिए अस्पताल प्रशासन ने विशेष मेडिकल टीम तैनात की है।

सिटी एसपी और एडीएम मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त क्रूजर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम-सिटी) सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के उपचार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



Related News
thumb

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव : राजनाथ...

यह भारत के युवाओं और वैज्ञानिकों के कारण ही संभव हुआ है कि भारत स्पेस में सैटेलाइट डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन गय...


thumb

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन

महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुटे का रविवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली स्थित अ...


thumb

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 22 और 23 नवंबर को...


thumb

डॉ. मोहन भागवत ने शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी से की भेंट

शांतिकुंज प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शांतिकुंज पहुंचे और शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से आत्मीय...


thumb

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में पहुंचकर गंगा नदी पर करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छ...