मुख्यमंत्री नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-3 चरोदा को करोड़ों रूपए लागत की विकास कार्यों की देंगे सौगातें

Posted On:- 2026-11-24




वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया तैयारी का जायजा

- 362 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी

 दुर्ग (वीएनएस)।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी। विभिन्न विभागों के अंतर्गत 40,212.70 लाख रूपए लागत से 362 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 11,858.75 लाख रुपए की लागत से 39 कार्यों का लोकार्पण तथा 28,353.95 लाख रुपए की लागत से 323 कार्यों का भूमिपूजन का शामिल है।

नगर पालिक निगम भिलाई में 1341.35 लाख रुपए की लागत से 23 विकास कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 5495.73 लाख रुपए की लागत से 182 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 6516.75 लाख रुपए की लागत से 11 कार्यों के लिए लोकार्पण एवं 4114.581 लाख रुपए की लागत से 97 कार्यों के लिए भूमिपूजन होगा। नगर पालिक निगम रिसाली में 3956.34 लाख रुपए की लागत से 2 कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 2955.20 लाख रुपए की लागत से 22 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद अहिवारा में 44.31 लाख रुपए की लागत से 3 कार्यों के लिए लोकार्पण तथा 2156.41 लाख रुपए की लागत से 7 कार्यों के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 12,170.03 लाख रुपए की लागत से 6 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 469.19 लाख की लागत से 6 कार्य, छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 674.17 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अंतर्गत 247.23 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अन्य संबंधित विकास मद के अंतर्गत 71.41 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य  भूमिपूजन किया जाएगा।

इन विकास कार्यों से जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, भवन, आवास, जल संबंधी सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार होगा। विकास कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी।

संभाग आयुक्त  एस.एन. राठौर, आईजी  अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर  अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ने नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-3 चरोदा कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिये। इस दौरान मंच, सामग्री वितरण, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, वाहन पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को समयावधि में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।



Related News
thumb

कलेक्टर जनदर्शन में विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को सौं...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान विद्युत दुर्घटना में मृत ग्राम मोहारा...


thumb

धान खरीदी 6,006 किसानों से 21,272.48 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ-साथ सहकारी समितियों के माध्यम से लिंकिंग के जरिए ऋण वसूली में भी बालोद जिला सराहनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। 21 नवंबर तक जिले में कु...


thumb

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्...

दर्रा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बिना सफाई के धान की खरीदी और केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्हों...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर ...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं औ...


thumb

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साह और उमंग के साथ हुआ शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महे...