विधायक ने हरी झंडी दिखाकर 154 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए किया रवाना

Posted On:- 2026-11-24




मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की दी शुभकामनाएं

महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 147 तीर्थयात्रियों एवं 7 शासकीय अनुरक्षकों सहित कुल 154 यात्रियों का दल आज रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा एवं जिले के जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया तथा उनके मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि  रामलला दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने वाली जनहितैषी योजना है। अयोध्या धाम में प्रभु  रामलला के दर्शन और वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

यात्रियों को रवाना करते समय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत यह चार दिवसीय तीर्थयात्रा कार्यक्रम 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन के साथ-साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी सुअवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों के ठहरने, भोजन-नाश्ता, आवागमन, चिकित्सा एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालु सहज एवं सुविधाजनक तरीके से तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।



Related News
thumb

कलेक्टर जनदर्शन में विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को सौं...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान विद्युत दुर्घटना में मृत ग्राम मोहारा...


thumb

धान खरीदी 6,006 किसानों से 21,272.48 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ-साथ सहकारी समितियों के माध्यम से लिंकिंग के जरिए ऋण वसूली में भी बालोद जिला सराहनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। 21 नवंबर तक जिले में कु...


thumb

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्...

दर्रा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बिना सफाई के धान की खरीदी और केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्हों...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर ...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं औ...


thumb

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साह और उमंग के साथ हुआ शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महे...