कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-11-24




किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नमी जांच एवं पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।  कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने आज चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम लखनपुरी, चारामा एवं हल्बा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में किसानों को उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता एवं नमी जांच सहित शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खरीदी कार्य के संचालन की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान विक्रय के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया, टोकन प्रणाली तथा किसान समृद्धि योजनांतर्गत मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खरीदी केंद्रों में पोस्टर एवं बैनर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया एवं शौचालय सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा खरीदी कार्य सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। चारामा धान खरीदी केंद्र में उन्होंने धान की नमी जांचने के लिए उपयोग किए जाने वाले मॉइस्चर मीटर उपकरण का निरीक्षण किया और धान में नमी की मात्रा मापने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, तौल एवं गुणवत्ता जांच की समुचित व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  भागवत प्रसाद जायसवाल, चारामा एसडीएम  नरेंद्र बंजारा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति धु्रव, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक  महेश मरकाम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी  डी.एल. देवांगन, जिला विपणन अधिकारी  तामेश ध्रुव, तहसीलदार कांकेर  रूपेश मरकाम एवं तहसीलदार चारामा  कृष्ण कुमार पाटले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

कलेक्टर जनदर्शन में विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को सौं...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान विद्युत दुर्घटना में मृत ग्राम मोहारा...


thumb

धान खरीदी 6,006 किसानों से 21,272.48 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ-साथ सहकारी समितियों के माध्यम से लिंकिंग के जरिए ऋण वसूली में भी बालोद जिला सराहनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। 21 नवंबर तक जिले में कु...


thumb

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्...

दर्रा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बिना सफाई के धान की खरीदी और केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्हों...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर ...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं औ...


thumb

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साह और उमंग के साथ हुआ शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महे...