जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार

Posted On:- 2026-11-25




फसल क्षति के 432 प्रकरण तहसील कार्यालयों में जमा, बीमित 50 किसानों को 30.27 लाख रुपये का भुगतान

रायपुर (वीएनएस)। जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि जशपुर विकासखंड के किसान  बबलू तिवारी की फसल को हुए नुकसान के संबंध में प्रकाशित समाचार को भी संज्ञान में लिया गया है।

विभागीय अमला बीमित किसानों को फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर देने की जानकारी दे रहा है। जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है, उनकी फसल क्षति का आकलन कर आर.बी.सी. 6-4 के तहत मुआवजे के प्रकरण तैयार करने और तहसील कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप संचालक कृषि के अनुसार, जिले में अब तक आर.बी.सी. 6-4 के तहत फसल क्षति के 432 प्रकरण तैयार कर तहसील कार्यालयों में जमा किए गए हैं। वहीं, फसल बीमा कराने वाले 50 किसानों को कुल 30.27 लाख रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है।



Related News
thumb

वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 ...

वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...


thumb

विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल...

किसान पटेल ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह रही कि जिस दिन के लिए उन्होंने धान तैयार कर...


thumb

प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बने...

समिति के सदस्यों की प्रबंधन एवं तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक म...


thumb

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों ...

24 नवम्बर को तहसील पिथौरा अंतर्गत शंकर ट्रेडर्स, जंघोरा से 116 कट्टा, किशनपुर स्थित रुखमणी ट्रेडर्स से लगभग 200 कट्टा तथा ग्राम खैरखुटा में जितेश ब...


thumb

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को...