विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

Posted On:- 2026-11-25




‘तुहर टोकन’ ऐप से घर बैठे टोकन लेने की सुविधा, उपार्जन केंद्र की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

रायपुर (वीएनएस)। धान की बोरियां केंद्र तक पहुंचाने से पहले ही खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम कटंगी कला के किसान  भीखम पटेल को मालूम था कि उनकी उपज किस दिन खरीदी जाएगी। टोकन आसानी से मिला तो उन्होंने उसी तारीख के हिसाब से ढुलाई का इंतजाम किया और उपार्जन केंद्र पहुंचकर 44 क्विंटल 80 किलो धान बेचा।  चमरा राम पटेल के पुत्र  भीखम पटेल ने बताया कि विष्णु भैया की सरकार में उन्हें टोकन लेने से लेकर केंद्र पर धान बेचने तक सहूलियत मिली।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे ऑनलाइन टोकन लेने की सुविधा दी है। इससे केवल टोकन लेने के लिए उपार्जन केंद्र तक आने-जाने में लगने वाला समय बचता है। बिक्री की तारीख पहले से पता होने पर किसान धान की भराई और ढुलाई के लिए वाहन की व्यवस्था समय पर कर पाते हैं।

ज्ञात हो कि खैरागढ़-छुईखदान -गंडई जिले के 72 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई है। जिला प्रशासन ने केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की जगह और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। टोकन के अनुसार खरीदी की व्यवस्था है, ताकि किसान निर्धारित दिन अपनी उपज लेकर पहुंचें और सुविधापूर्वक धान बेच सकें।

किसान  पटेल ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह रही कि जिस दिन के लिए उन्होंने धान तैयार कर ढुलाई का इंतजाम किया था, उसी दिन बिक्री भी पूरी हो गई।

श्री पटेल ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय की सराहना की। उनके अनुसार, हर किसान के पास बिक्री के लिए प्रति एकड़ एक जैसी मात्रा में धान उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में यह प्रावधान खास तौर पर उन छोटे किसान परिवारों के लिए राहत भरा है, जिनके पास बेचने के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान होता है।

श्री पटेल ने कहा कि विष्णु भैया की सरकार में धान बेचने के लिए टोकन आसानी से मिल रहा है और उपार्जन केंद्र पर किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था और कम धान बेचने वाले पात्र किसानों के लिए आदान सहायता के प्रावधान पर संवेदनशील मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

लाल बंगला के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में आज गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालि...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दि...


thumb

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोह...

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन...


thumb

झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ

इस संबंध में 23 नवंबर को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बाघिमा, जशपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मत्स्य कृषकों को झींगा पालन की आधुनिक त...


thumb

अवैध रेत भंडारण : 25 हाईवा रेत और चौन माउंट मशीन जब्त

एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी के तटवर्ती ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्...


thumb

वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 ...

वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...