रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है।
वहीं इस वर्ष किसानों की सुविधाएं कोई ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है, वर्तमान में 2461 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई हैं। 23 नवंबर तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी समर्थन मूल्य हो चुकी हैं। वहीं अब तक प्रदेश में किसानों को 5 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को एक ही दिन में 63 हजार 074 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।
राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है।
तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में आज गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालि...
मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दि...
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन...
इस संबंध में 23 नवंबर को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बाघिमा, जशपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मत्स्य कृषकों को झींगा पालन की आधुनिक त...
एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी के तटवर्ती ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्...
वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 ला...