जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हें कष्ट पहुंचाने तथा पशुओं के अवैध परिवहन जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि पशुओं के प्रति क्रूरता करना एवं उनके साथ अमानवीय व्यवहार करना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। पशुओं के अवैध परिवहन एवं उनके साथ क्रूरता के मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए संबंधित विभागों एवं समिति के सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पशुओं के अवैध परिवहन को रोकने, क्रूरता के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा निराश्रित एवं पीड़ित पशुओं के संरक्षण एवं उचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
समिति द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे पशुओं के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार करें तथा पशु क्रूरता अथवा अवैध परिवहन की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग को सूचित करें।
डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...
सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा य...
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लि...