बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’

Posted On:- 2026-11-25




अम्बिकापुर (वीएनएस)। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। योजना से जुड़कर महिलाएं आजीविका के विभिन्न साधनों को अपनाते हुए न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पुतका की रहने वाली गायत्री की है, जो हीरा स्व-सहायता समूह से जुड़कर आज ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

गायत्री बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें डेढ़ लाख रुपये का ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने शुरुआत में ईंट निर्माण का कार्य शुरू किया। इसके बाद धान कुटाई मशीन खरीदी और अपने काम को आगे बढ़ाया। साथ ही वे खेती-बाड़ी भी करती हैं। ऋण की सहायता से उन्होंने बकरी पालन का कार्य भी शुरू किया। इसके अलावा धान कटाई और पुआल संग्रहण जैसी गतिविधियों को भी अपनी आजीविका का हिस्सा बनाया।

गायत्री ने बताया कि अलग-अलग आजीविका गतिविधियों को अपनाने और बिहान योजना के माध्यम से मिले प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन से उनकी आमदनी के नए रास्ते खुले। धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और वे ‘लखपति दीदी’ बनने में सफल रहीं। वे कहती हैं कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिला। आज वे अपने पैरों पर खड़ी हैं और आत्मविश्वास के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

गायत्री के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनके बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। एक बच्चा दसवीं और एक बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत है, जबकि दो बच्चे कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पति खेती-बाड़ी के कार्य से जुड़े हैं। गायत्री की मेहनत और अतिरिक्त आय के साधनों ने बच्चों की शिक्षा और परिवार के बेहतर भविष्य को नई मजबूती दी है।

अपनी सफलता का श्रेय बिहान योजना और शासन की पहल को देते हुए गायत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया के सुशासन में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिहान योजना ने उन्हें अपनी पहचान बनाने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है।



Related News
thumb

मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किस...

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


thumb

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो...

जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...


thumb

मतदाता जागरूकता और एनएसएस के विशेष शिविर का ग्राम पंचायत खालिबा में...

सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा य...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लि...


thumb

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हे...