अम्बिकापुर (वीएनएस)। सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष दिवा शिविर, मतदाता पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता ली। इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु फॉर्म-6 की जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में बताया गया।मतदाता सूची में संशोधन हेतु फॉर्म-8 भरवाए गए तथा मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता, नशामुक्ति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में NSS कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र दास सोनवानी एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुमन मिंज के नेतृत्व में किया गया। शिविर को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक कृष्ण राम चौहान , कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चंद्र प्रकाश राजवाड़े सहित स्वीप एवं ELC टीम के स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।
डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद लोगों के लि...
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट करने, उन्हे...