संविधान दिवस पर कोरिया की पंचायतों में होगा प्रस्तावना का सामूहिक वाचन’

Posted On:- 2026-11-25




कोरिया (वीएनएस)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को कोरिया जिले में जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। सुबह 11 बजे पंचायत कार्यालयों और निर्धारित स्थलों पर होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण शामिल होंगे।

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के पत्र के परिपालन में पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश की सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आयोजन के निर्देश दिए हैं। अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी के लिए प्रस्तावना की प्रति हिंदी या स्थानीय भाषा में सभी ग्राम पंचायतों को डिजिटल और मुद्रित रूप में पहले से उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रस्तावना की प्रति भारत सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

पंचायत स्तर पर संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर परिचर्चा, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही नागरिकों को ऑनलाइन ‘रीड द प्रीएम्बल’ अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।



Related News
thumb

झुमका डैम के किनारे ‘सुपर थर्टी’ से कलेक्टर का संवाद, 30 युवाओं ने ...

झुमका डैम के किनारे खुले आसमान के नीचे मंगलवार को कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले के 30 युवाओं से उनके सपनों, करियर और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात...


thumb

मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किस...

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


thumb

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 19.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी दो...

जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ क...


thumb

बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों स...

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात...


thumb

मतदाता जागरूकता और एनएसएस के विशेष शिविर का ग्राम पंचायत खालिबा में...

सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में मंगलवार को स्वीप एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं nss टीम द्वारा ग्राम पंचायत खालिबा में राष्ट्रीय सेवा य...