दुर्ग (वीएनएस)। संविधान दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवरों में संविधान के आदर्शों के साथ जल संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश गूंजा। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को संविधान में निहित अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों का पालन करने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक एकता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत दरगांव एवं सेवती में ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पंचगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रमों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली। अमृत सरोवरों के परिसर में आयोजित कार्यक्रमों को जल संरक्षण से जोड़ते हुए ग्रामीणों ने तालाबों एवं सार्वजनिक जल संरचनाओं को स्वच्छ रखने, जल का अपव्यय रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों के रखरखाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद ने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध...
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का औचक निरीक्षण कर किसानों से प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समी...
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...
इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार...
कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों क...