धान बेचने के साथ किसान करा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

Posted On:- 2026-11-27




- जिला प्रशासन की पहल : जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार लगाए जाएंगे विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

- चार धान उपार्जन केन्द्रों में 115 किसानों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

- किसानों ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की

राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल से किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने के साथ ही एक ही स्थान पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराने की सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में किसानों एवं हमालों की बीपी, शुगर एवं यूरिन की जांच के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला में 27, बेलगांव में 32, उपरवाह में 33 एवं घुघवा में 23 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में किसानों के साथ ही समितियों में कार्यरत कर्मचारियों एवं हमालों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंडरवानी के किसान  रूप नारायण आज धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में 117 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे खेती-किसानी के साथ ही घर में किराना का छोटा सा व्यवसाय भी संचालित करते हैं। खेती-किसानी एवं व्यवसाय की व्यस्तता के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। धान उपार्जन केन्द्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि किसानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी पहल की गई है। उन्होंने बताया कि घर बैठे मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन टोकन प्राप्त किया था और उपार्जन केन्द्र में बिना किसी परेशानी के उनका धान विक्रय हो गया। केन्द्र में किसानों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्राम उपरवाह के किसान  गोहरीराम निर्मलकर ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन की जानकारी मिलने पर वे विशेष रूप से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें रक्तचाप की समस्या रहती है। शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पर जांच रिपोर्ट सामान्य रही। चिकित्सकों द्वारा उन्हें स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में आवश्यक सलाह भी दी गई। ग्राम उपरवाह के किसान  महावीर साहू आज 32 क्विंटल धान विक्रय करने उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। उन्होंने धान विक्रय के साथ ही अपना नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य रही। चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में ग्राम बिहावबोड़ के किसान  किशलाल साहू,  टीकम साहू एवं ग्राम उपरवाह के  नंदू निर्मलकर सहित अन्य किसानों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने आने पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। 



Related News
thumb

शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पह...

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद ने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध...


thumb

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं त...

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का औचक निरीक्षण कर किसानों से प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समी...


thumb

डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार स...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...


thumb

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा

कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों क...


thumb

अमृत सरोवरों में गूंजा संविधान का संदेश, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्...

जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचाय...