शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाएं : आनंद निषाद

Posted On:- 2026-11-27




- मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की ली बैठक

राजनांदगांव (वीएनएस)। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  आनंद निषाद ने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करें। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करें। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  आनंद निषाद ने विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य सहकारी समितियों को विभागीय योजनाओं के संबंध में जागरूक करने कहा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मत्स्य पालन के विकास एवं मछुआ समाज के कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों ने मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान जिले में मत्स्य पालन के विकास, मछुआरों की समस्याओं तथा मत्स्य सहकारी समितियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोडऩे के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष उपस्थित थे।



Related News
thumb

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी एवं त...

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का औचक निरीक्षण कर किसानों से प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समी...


thumb

डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार स...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...


thumb

धान बेचने के साथ किसान करा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर 115 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें धान उपार...


thumb

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा

कलेक्टर ने बताया कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 744 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों में नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों क...


thumb

अमृत सरोवरों में गूंजा संविधान का संदेश, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्...

जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचाय...