रायपुर (वीएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात शाखा में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल ने 24 नवंबर को आदेश जारी कर सभी आठ निरीक्षकों को अलग-अलग यातायात थानों और मुख्यालय में अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। यह नई व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
छह प्रमुख यातायात थानों में नए प्रभारी तैनात
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक गोविंद कुमार यादव को यातायात पचपेड़ीनाका से हटाकर फाफाडीह यातायात थाना भेजा गया है। वहीं यातायात मुख्यालय में पदस्थ रहे निरीक्षक मालिक राम केंवट को भाठागांव यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नवल किशोर कश्यप को भाठागांव से कालीबाड़ी यातायात थाना भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक राकेश ठाकुर को भनपुरी से पचपेड़ीनाका यातायात थाना, जबकि निरीक्षक मनीष तिवारी को यातायात मुख्यालय से भनपुरी यातायात थाना में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह से पंडरी यातायात थाना भेजा गया है।
दो निरीक्षकों को मुख्यालय और आइटीएमएस की जिम्मेदारी
आदेश में निरीक्षक अमित पद्मशाली को पंडरी यातायात थाना से हटाकर यातायात मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक मनोज साहू को कालीबाड़ी यातायात थाना से यातायात मुख्यालय के आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल के तहत छह निरीक्षकों को अलग-अलग यातायात थानों में नई पदस्थापना मिली है, जबकि दो निरीक्षकों को मुख्यालय भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
एक ओर संभवनाथ जिनालय के चल मंदिर की पहली ध्वजा फहराने का उत्साह था, तो दूसरी ओर मुनिश्री के विहार की घड़ी आते ही माहौल भावुक हो गया।
लोकभवन रायपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस पर लोकभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाच...
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद ने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध...
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का औचक निरीक्षण कर किसानों से प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समी...
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...