रायपुर (वीएनएस)। एक ओर संभवनाथ जिनालय के चल मंदिर की पहली ध्वजा फहराने का उत्साह था, तो दूसरी ओर मुनिश्री के विहार की घड़ी आते ही माहौल भावुक हो गया। सुबह से धार्मिक आयोजनों में जुटे श्रावक-श्राविकाओं की आंखें उस समय नम हो गईं, जब दोपहर 3 बजे मुनि संवेगरत्नसागर ने अगले विहार के लिए प्रस्थान किया। बड़ी संख्या में मौजूद समाजजनों ने भारी मन से मंगलकामनाओं के साथ उन्हें विदाई दी। मुनिश्री का विहार चौबे कॉलोनी के लिए हुआ। यहां से वे प्रतिदिन विहार करते हुए वारासिवनी, बालाघाट पहुंचेंगे।
इससे पहले गुरुवार सुबह विवेकानंद नगर में भगवान संभवनाथ के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सफेद और केसरिया परिधानों में शामिल श्रावक-श्राविकाएं शैलेंद्र नगर और टैगोर नगर होते हुए संभवनाथ जिनालय पहुंचे। यहां सत्तरभेदी पूजा के बाद विधि-विधान से चल मंदिर की पहली ध्वजा फहराई गई। स्थानीय जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित समारोह में चतुर्विध संघ सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रत्न जिनपीयूषसागरसूरीश्वर के शिष्यरत्न मुनि संवेगरत्नसागर आदि ठाणा-5 तथा प.पू. कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका निपुणा श्रीजी की विदुषी शिष्या प्रवचन प्रभाविका मंजुला श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा रही।
यह जानकरी देते हुए चातुर्मास समिति के महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि सुबह 8.30 बजे शुरू हुई शोभायात्रा के जिनालय पहुंचने के बाद सुबह 9 बजे विधिकारक विमल गोलछा ने सत्तरभेदी पूजा संपन्न कराई। इसके बाद लाभार्थी परिवार की ओर से प्रथम ध्वजारोहण किया गया। जिनालय की पहली ध्वजा का लाभ मातुश्री अमरादेवी मिलापचंद बरड़िया परिवार को मिला। वहीं दादा गुरुदेव की ध्वजा के लाभार्थी मोतीलालजी-संपतबाई दुग्गड़ परिवार, रायपुर-धमतरी रहे।
11.30 बजे रत्नप्रभसूरि जैन सदन, विवेकानंद नगर में साधर्मिक वात्सल्य हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन ने शामिल हुए।ध्वजारोहण के उल्लास और मुनिश्री के विहार के अवसर ने दिन को समाजजनों के लिए यादगार बना दिया। समाजजनों ने मुनिभगवंतों को आगामी विहार और यात्रा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
लोकभवन रायपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस पर लोकभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाच...
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात शाखा में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद ने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध...
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर का औचक निरीक्षण कर किसानों से प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समी...
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान ...