धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

Posted On:- 2026-11-28




जिले में 1.31 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन, 10,196 किसानों ने बेचा धान; 4,403 किसानों ने 209.87 हेक्टेयर रकबा किया समर्पित

धमतरी (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा पारदर्शी उपार्जन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1,31,491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इनमें 77,603 सीमांत, 51,493 लघु तथा 2,395 दीर्घ कृषक शामिल हैं। अब तक 10,196 किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है। इनमें 6,236 सीमांत, 3,721 लघु और 239 दीर्घ कृषक शामिल हैं। वहीं, धान विक्रय के लिए अभी 1,21,295 किसान शेष हैं।

4,403 किसानों ने किया 209.87 हेक्टेयर रकबे का समर्पण

धान खरीदी व्यवस्था के अंतर्गत किसानों द्वारा रकबा समर्पण की प्रक्रिया में भी सहभागिता की जा रही है। उपलब्ध अद्यतन जानकारी के अनुसार अब तक 4,403 किसानों द्वारा कुल 209.87 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। रकबा समर्पण की व्यवस्था से वास्तविक कृषि क्षेत्र के अनुरूप धान खरीदी का नियोजन करने तथा उपार्जन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है।

अब तक 3,55,257.60 क्विंटल धान की खरीदी

जिले के धान उपार्जन केंद्रों में 27 नवंबर तक कुल 3,55,257.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें 2,73,670.40 क्विंटल मोटा धान, 40,306.40 क्विंटल पतला धान तथा 41,280.80 क्विंटल सरना धान शामिल है।

शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण 28 एवं 29 नवंबर को धान खरीदी नहीं होगी। आगामी 30 नवंबर को धान खरीदी का कार्य पुनः प्रारंभ होगा। इसके लिए किसानों को कुल 1,912 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 7,725.08 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जाना प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, टोकन व्यवस्था के सुचारू संचालन, उपार्जित धान के सुरक्षित रखरखाव तथा खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं टोकन के अनुसार अपने धान का विक्रय करें तथा खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



Related News
thumb

कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ...

खाद्य विभाग की टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान गुरुर विकासखंड स्थित सद्गुरु, कंचन एवं गोलछा राइस मिलों में उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। जां...


thumb

शासकीय योजनाओं के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष...

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर एजेंडावार विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारिय...



thumb

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 52 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति का अवसर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य स्तर से कांकेर जिले के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में चयनित 75 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई थी। इन अभ्यर्थियो...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया ने पॉक्सो एक्ट, 2012 के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों तथा लैंग...