दुर्ग (वीएनएस)। भिलाई स्थित रूंगटा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में आज वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बदलते भारत में मौजूद असीम अवसरों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब वह दौर बदल चुका है जब बच्चों को केवल सरकारी नौकरी के लिए ही तैयार किया जाता था। आज के दौर में स्टार्टअप, उद्यमिता, खेल, कला और तकनीक सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि बच्चों पर स्कूल का टॉपर बनने का दबाव न डालें, बल्कि उनकी प्रतिभा, रुचि और क्षमता को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करें, ताकि वे अपने भीतर छिपे प्रतिभा को बाहर ला सकें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अंकों से अधिक आत्मविश्वास, धैर्य, जुनून और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने का जज्बा मायने रखता है।
साधारण ग्रामीण परिवेश से आईएएस और फिर राजनीति तक का सफर
अपने जीवन संघर्षों को साझा करते हुए श्री चौधरी ने बताया कि वे एक बेहद छोटे से गांव से निकलकर भिलाई पढ़ने आए थे। 8 वर्ष की आयु में पिता के निधन और चौथी कक्षा तक शिक्षित माता के संघर्षों के बीच उन्होंने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की और 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में आईएएस बनकर छत्तीसगढ़ के प्रथम आईएएस होने का गौरव प्राप्त किया। 13 वर्षों तक रायपुर, जांजगीर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में कलेक्टर व विभिन्न पदों पर सेवाएं देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।
प्रदेश में बढ़ते शैक्षणिक अवसरों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी, एम्स, एनआईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के साथ-साथ निफ्ट (NIFT), नाइलेट (NIELIT) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान स्थापित हो चुके हैं। भिलाई और छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने तथा समय की मांग के अनुरूप नए कोर्सेज व तकनीकी नवाचार लाने के लिए रूंगटा ग्रुप की सराहना की। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित संचालक संजय रूंगटा, संतोष रूंगटा, चतुर्भुज राठी, राजेश चौहान एवं सहित प्राचार्य, शिक्षक सहित अभिभावक व बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सीईओ चंद्रवंशी ने सभी ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोज...
खाद्य विभाग की टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान गुरुर विकासखंड स्थित सद्गुरु, कंचन एवं गोलछा राइस मिलों में उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। जां...
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर एजेंडावार विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारिय...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य स्तर से कांकेर जिले के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में चयनित 75 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई थी। इन अभ्यर्थियो...
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया ने पॉक्सो एक्ट, 2012 के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों तथा लैंग...