बालोद (वीएनएस)। जिला न्यायालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम लाल नवरत्न, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन कर किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। सभी ने उद्देशिका में निहित मूल आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए उनके अनुरूप आचरण करने तथा संविधान के मूल्यों का अपने जीवन में अनुसरण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में इसकी भूमिका तथा नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकारों एवं उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को संविधान के प्रति सम्मान एवं निष्ठा बनाए रखने तथा संवैधानिक आदर्शों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
संविधान दिवस का यह आयोजन भारतीय लोकतंत्र की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों और न्याय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
ई-केवाईसी कराने के लिए पंजीकृत श्रमिकों को अपना आधार कार्ड, श्रम पंजीयन कार्ड तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर लेकर संबंधित धान खरीदी केंद्र में स्वयं उपस्थ...
किसानों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की देखभाल तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष पहल की जा रही है। ...
कार्यशाला में जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, समस्त पंचायत सचिव, सेक्टर सुपरवाइजर, पदेन बाल विवाह प्रतिषेध अ...
बैठक में विशेष रूप से बैंकों से संबंधित लंबित ऋण वसूली प्रकरणों, बकाया ऋण राशि, ऋण की किश्तों की अदायगी, एनपीए खातों तथा चेक बाउंस से संबंधित राजीन...
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार...