धान खरीदी केंद्रों में 01 दिसंबर से श्रमिकों का होगा ई-केवाईसी, श्रम विभाग की योजनाओं का मिलेगा लाभ
बालोद (वीएनएस)। जिले के धान खरीदी केंद्रों में मेहनत और पसीने से अपनी आजीविका चलाने वाले श्रमिकों को अब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों में ही ई-केवाईसी की व्यवस्था की जा रही है। इसके माध्यम से श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं उनकी संवेदनशील पहल पर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में आगामी 01 दिसंबर से श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी किया जाएगा। इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में संचालित सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के ऑपरेटरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आधार, श्रम पंजीयन कार्ड और मोबाइल नंबर लाना होगा
ई-केवाईसी कराने के लिए पंजीकृत श्रमिकों को अपना आधार कार्ड, श्रम पंजीयन कार्ड तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर लेकर संबंधित धान खरीदी केंद्र में स्वयं उपस्थित होना होगा। सीएससी ऑपरेटरों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका ई-केवाईसी किया जाएगा।
श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की सार्थक पहल
ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने से श्रमिकों को श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद श्रमिक तक भी सहजता से पहुंचे और उन्हें आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
जिला प्रशासन ने सभी पंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि वे 01 दिसंबर से अपने संबंधित धान खरीदी केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराएं, ताकि वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त कर सकें।
किसानों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की देखभाल तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष पहल की जा रही है। ...
कार्यशाला में जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, समस्त पंचायत सचिव, सेक्टर सुपरवाइजर, पदेन बाल विवाह प्रतिषेध अ...
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में इसकी भूमिका तथा नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकारों एवं उनके कर...
बैठक में विशेष रूप से बैंकों से संबंधित लंबित ऋण वसूली प्रकरणों, बकाया ऋण राशि, ऋण की किश्तों की अदायगी, एनपीए खातों तथा चेक बाउंस से संबंधित राजीन...
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार...