चेन्नई(वीएनएस)।तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास आम श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीप प्रज्वलित करने की अनुमति दी गई है। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासनिक रिसीवर के अनुसार भक्त सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक दीप जला सकते हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों और शांति व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया है।
तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के नजदीक श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीपक जलाने की अनुमति दी गई है। उच्चतम न्यायालय द्वारा अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के लिए नियुक्त प्रशासनिक रिसीवर ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों रिसीवर द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान आम लोगों को सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच दीपक जलाने की अनुमति होगी।
मंदिर के रिसीवर ने भक्तों और आम जनता से अपील की कि वे प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांतिपूर्ण ढंग से दीप जलाने में पूरा सहयोग दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखें। इससे पहले, उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, 28 नवंबर को शाम करीब पांच बजे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर बने पाषाण दीप स्तंभ ‘दीपथून पर ‘तिरुकार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित किया गया। यह प्रक्रिया न्यायायल द्वारा रिसीवर के तौर पर नियुक्त मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन की सीधी देखरेख में संपन्न हुई।
भाजपा के गुजरात प्रभारी तरुण चुग ने गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्षी दल पर दशकों से महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों में रुकावट डालने ...
आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार भारत में एक सांसद औसतन करीब 26.3 लाख आबादी की नुमाइंदगी करता है, जबकि अमेरिका में यह संख्या केवल 8.02 लाख है। केंद्र ...
द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की खामोशी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयकों पर चर्चा से पहले सदन में 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदल दी है। कांग्रेस से नाता ...
यहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात से पहले द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने राहुल गांधी को जवाब देते हु...