नई दिल्ली(वीएनएस)।आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार भारत में एक सांसद औसतन करीब 26.3 लाख आबादी की नुमाइंदगी करता है, जबकि अमेरिका में यह संख्या केवल 8.02 लाख है। केंद्र सरकार के मुताबिक परिसीमन के जरिए संसदीय क्षेत्रों का आकार संतुलित करने की तैयारी है। इसके लिए संसद के विशेष सत्र में संविधान संशोधन विधेयक पेश करने का प्रस्ताव है।
भारत में लोकसभा का एक सदस्य औसतन करीब 26.3 लाख नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है और यह संख्या अमेरिका के एक सांसद के जिम्मे आने वाली आबादी के मुकाबले लगभग 3.3 गुना अधिक है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारत में लोकसभा की 543 सीट पर प्रत्यक्ष चुनाव होता है।
वहीं, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में मतदान का अधिकार रखने वाले 435 और मतदान का अधिकार नहीं रखने वाले छह सदस्य हैं। आंकड़ों के विश्लेषण के मुताबिक, अमेरिका में एक सांसद औसतन 8.02 लाख नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। ये आंकड़े इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि केंद्र सरकार का कहना है कि परिसीमन की प्रक्रिया से निर्वाचन क्षेत्रों का आकार उचित बनाया जाएगा।
इससे एक सांसद के जिम्मे आने वाले लोगों की संख्या कम होगी और वे अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को संसद में अधिक प्रभावी ढंग से उठा सकेंगे। आइसलैंड में एक सांसद सबसे कम यानी 6.39 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके बाद लक्जमबर्ग का स्थान है, जहां एक सांसद 11.46 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है।
इन दोनों देशों की संसद में क्रमशः 63 और 60 निर्वाचित सीट हैं। फिनलैंड में संसद की 200 निर्वाचित सीट हैं और वहां एक सांसद 28.11 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, स्वीडन में 349 निर्वाचित सीट हैं और एक सांसद 30.66 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है।
आयरलैंड में 174 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं और वहां एक सांसद 30.79 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके बाद नॉर्वे का स्थान है, जहां 169 निर्वाचन क्षेत्र हैं और एक सांसद 33.45 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। डेनमार्क में एक सांसद 33.65 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि उरुग्वे में यह संख्या 34.17 हजार है।
इन दोनों देशों में क्रमशः 179 और 99 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं। न्यूजीलैंड में 130 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं। वहां एक सांसद 40.67 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है।
स्विट्जरलैंड और पुर्तगाल में भी एक सांसद के जिम्मे आने वाले नागरिकों की संख्या लगभग बराबर है। स्विट्जरलैंड में यह आंकड़ा 45.04 हजार और पुर्तगाल में 45.20 हजार है। हालांकि, इन दोनों देशों में क्रमशः 130 और 200 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं।
ऑस्ट्रिया में संसद की 183 सीट हैं और वहां एक सांसद 49.77 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, कोस्टा रिका में 57 निर्वाचन क्षेत्र हैं और एक सांसद 90.79 हजार नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। जिन देशों में एक सांसद एक लाख से ज्यादा नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है, उनमें ब्रिटेन (1.08 लाख), कनाडा (1.18 लाख), फ्रांस (1.20 लाख), नीदरलैंड (1.23 लाख), जर्मनी (1.33 लाख), इटली (1.47 लाख), दक्षिण अफ्रीका (1.64 लाख) और ऑस्ट्रेलिया (1.82 लाख) शामिल हैं।
ताइवान और जापान में भी एक सांसद दो लाख से ज्यादा नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। ताइवान में यह संख्या 2.04 लाख और जापान में 2.63 लाख है। हालांकि, जापान में संसद की 465 सीट हैं, जबकि ताइवान में 113 सीट हैं।
ब्राजील में संसद की 465 सीट हैं और वहां एक सांसद 4.16 लाख नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। भारत सरकार सोमवार को लोकसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसके तहत महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने के लिए लोकसभा में प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
इसके साथ ही राज्यों की विधानसभाओं की सदस्य संख्या में भी 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाएगी। प्रस्ताव में संशोधित सीटों के बंटवारे और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को 2051 तक स्थिर रखने की बात भी कही गई है। इसके लिए संसद का विशेष सत्र आहूत किया गया है।
लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से होगी। संसद का यह विशेष सत्र तीन दिसंबर को समाप्त होगा। संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है।
इसमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्रशासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकेंगे। इसके अलावा किसी राज्य की विधानसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रस्ताव है।
भाजपा के गुजरात प्रभारी तरुण चुग ने गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्षी दल पर दशकों से महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों में रुकावट डालने ...
द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की खामोशी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयकों पर चर्चा से पहले सदन में 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदल दी है। कांग्रेस से नाता ...
यहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात से पहले द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने राहुल गांधी को जवाब देते हु...
।तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास आम श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीप प्रज्वलित क...