एम के स्टालिन ने दीपम विवाद पर साधी चुप्पी को लेकर सीएम विजय पर साधा निशाना

Posted On:- 2026-11-29





चेन्नई(वीएनएस)।द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की खामोशी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शीर्ष अदालत के कथित हस्तक्षेप से राज्य के अधिकारों व पुरानी परंपराओं से समझौता हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर नौकरशाहों के पीछे छिपने का आरोप भी लगाया।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद पर कुछ नहीं बोलने को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की आलोचना की और आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘‘अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने’’ के कारण राज्य के अधिकारों और लंबे समय से चली आ रही परंपराओं से समझौता हुआ है। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में सवाल किया कि क्या विजय अपने सप्ताहांत के आराम के बाद कम से कम सोमवार को इस मुद्दे पर कुछ बोलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने सवाल किया, उच्चतम न्यायालय द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण राज्य के अधिकारों और लंबे समय से चली आ रही परंपराओं से समझौता किए जाने पर मुख्यमंत्री ने अब तक अपना मुंह क्यों नहीं खोला है?
मुख्यमंत्री पर नौकरशाहों की आड़ लेने और उन पर जिम्मेदारी डालने का आरोप लगाते हुए द्रमुक नेता स्टालिन ने कहा कि मौजूदा सरकार के शासन की झलक इस बात से मिलती है कि एक जिला कलेक्टर को शिला स्तंभ तक तेल का पात्र ले जाना पड़ा। स्टालिन ने सत्तारूढ़ टीवीके के साथ गठबंधन करने वाले राजनीतिक दलों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग यह दावा करते हुए रातोंरात पाला बदल गए थे कि यदि कोई कॉमेडी शो कलाकार मुख्यमंत्री बन जाए तो तमिलनाडु बच जाएगा, वे अब उनसे कोई राय या जवाबदेही क्यों नहीं मांग रहे हैं और इसके बजाय द्रमुक से सवाल कर रहे हैं।
स्टालिन ने अपनी पार्टी के रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी को भी द्रमुक को उपदेश देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने आधी सदी से राज्य सरकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने या न रहने, दोनों ही स्थितियों में द्रमुक राज्य के अधिकारों और धार्मिक सद्भाव की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
मदुरै की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पूर्व न्यायाधीशों न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी पार्थिबन की मौजूदगी में शाम पांच बजे शिला स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।



Related News
thumb

तरुण चुग ने कांग्रेस पर लगाया महिला आरक्षण रोकने का आरोप

भाजपा के गुजरात प्रभारी तरुण चुग ने गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्षी दल पर दशकों से महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों में रुकावट डालने ...


thumb

एक लोकसभा सांसद करता है 26 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व, US से 3.3 गुन...

आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार भारत में एक सांसद औसतन करीब 26.3 लाख आबादी की नुमाइंदगी करता है, जबकि अमेरिका में यह संख्या केवल 8.02 लाख है। केंद्र ...


thumb

लोकसभा में 97 सांसदों की बदलीं सीटें, डीएमके और एनसीपी नेताओं का नय...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयकों पर चर्चा से पहले सदन में 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदल दी है। कांग्रेस से नाता ...


thumb

तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं होगा, राहुल गांधी से बोले डीएमके प...

यहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात से पहले द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने राहुल गांधी को जवाब देते हु...


thumb

मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास 15 दिसंबर...

।तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास आम श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीप प्रज्वलित क...