आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



आड़पाथर नाले पर पुलिया निर्माण वर्षा ऋतु समाप्ति पश्चात किया जाएगा प्रारंभ

Posted On:- 2022-07-25




गरियाबंद (वीएनएस)। जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत आड़पाथर नाले पर पुलिया निर्माण कार्य वर्षा ऋतु समाप्ति उपरांत शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उक्त पुलिया निर्माण कार्य केलिए मनरेगा योजना के तहत 48 लाख 64 हजार रुपए स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गरियाबंद को बनाया गया है। विगत दिवस समाचार पत्र में प्रकाशित आड़पाथर नाले पर पुलिया निर्माण काम ढ़प संबंधी खबर को जिला प्रशासन की ओर से संज्ञान में लेते हुए निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी विभाग से कार्य विलंब होने संबंधी   जानकारी चाही गई। 

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता की ओर से जिला प्रशासन को प्रस्तुत प्रतिवेदन में अवगत कराया गया है, कि पुलिया निर्माण के लिए सामग्री सप्लाई केलिए आमंत्रित कोटेशन के आधार पर न्यूनतम दर मटेरियल सप्लायर संतोष चौहान नगरी निवासी का कोटेशन स्वीकृत किया गया था और मटेरियल सप्लाई केलिए 4 माह की अवधि दी गई थी। उक्त कार्य में 6 हजार रुपए मात्र मजदूरी दर में व्यय किया गया है। शासकीय राशि का अपव्यय नहीं किया गया है। 

मटेरियल सप्लायर चौहान की ओर से निर्धारित तिथि तक कार्य स्थल पर सामग्री उपलब्ध नहीं कराई इसके कारण कार्य अनावश्यक विलम्ब हुआ। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग मैनपुर के अनुशंसा पर उक्त सामग्री सप्लायर की अनुबंध को समाप्त कर दिया गया है। उसके द्वारा जमा अमानत राशि राजसात कर लिया गया है। आगामी निविदा व सामग्री सप्लाई केलिए किसी भी प्रकार के कोटेशन में चौहान को सम्मिलित नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से उक्त कार्य का पुन: सामग्री सप्लाई के लिए कोटेशन जारी कर नये सप्लायर से अनुबंध किया गया है। कार्य वर्षा ऋतु समाप्ति उपरांत शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।




Related News
thumb

बिलासपुर में डायरिया के मिले नए 32 मरीज, दो की मौत

एक बार फिर शहरी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इमलीपारा क्षेत्र में डायरिया से दो महिलाओं की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है।


thumb

छत्‍तीसगढ़ से 12 तक मानसून की विदाई संभव, तापमान में आएगी गिरावट

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल गया है और 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई संभावित है।



thumb

चुनाव से पहले 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला किया है।


thumb

पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर व परिचारक के 785 पदों के लिए होगी...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर और परिचारक श्रेणी-3 (संयंत्र) के 785 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये गए ...


thumb

दुर्ग में मध्य भारत के पहले किडनी ट्रांस्प्लांट यूनिट का शुभारंभ

नेशनल हाईवे पर स्थित आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को किडनी ट्रांस्प्लांट यूनिट का शुभारंभ भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव व दुर्ग शहर...