बिशेश्वर नंदी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए महिला जिम्नास्ट टीम के कोच नियुक्त

Posted On:- 2022-07-26




नई दिल्ली (वीएनएस )।  रियो ओलंपिक 2016 में दीपा कर्माकर को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले जिम्नास्टिक कोच बिशेश्वर नंदी को विवादास्पद रोहित जायसवाल के स्थान पर बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया है। जायसवाल को पहले महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया था लेकिन जिम्नास्ट अरुणा बुद्धा रेड्डी ने उन पर उनकी अनुमति के बिना वीडियोग्राफी करने का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से हटा दिया गया था।

नंदी ने नयी दिल्ली में राष्ट्रीय शिविर से कहा, मैंने एक दिन पहले वीजा संबंधी औपचारिकताएं पूरी की और मुझे कल तक वीजा मिलने की उम्मीद है। मैं 29 जुलाई तक टीम से जुड़ जाऊंगा। जायसवाल को हटाए जाने से उनकी शिष्या और भारत की तरफ से पदक की दावेदार प्रणति नायक की संभावनाओं को झटका लगा है लेकिन नंदी ने कहा कि वह टीम के प्रत्येक सदस्य का ध्यान रखेंगे। नंदी ने कहा, यह कोई मसला नहीं होगा क्योंकि मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूं। इसके अलावा मेरी शिष्या प्रोतिस्ता सामंत भी है जिन्हें मैंने कई वर्षों तक प्रशिक्षण दिया है। इस साल के शुरू में मिस्र और अजरबैजान में अच्छे प्रदर्शन के बाद वह भी पदक की दावेदार है।

भारतीय जिम्नास्टिक टीम 

पुरुष: सत्यजीत मंडल, योगेश्वर सिंह और सैफ तंबोली।

महिला: प्रणति नायक, रुथुजा नटराज, प्रोतिस्ता सामंत, बावलीन कौर।




Related News
thumb

BCCI का ऐलान: आईपीएल शुरू होगा 17 मई से, फाइनल तीन जून को

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का मौजूदा सत्र 17 मई से फिर शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने सोमवार को यह जानकारी...


thumb

मजदूर की बेटी सबीना ने तीन पदक जीते

सबीना कुमारी ने झारखंड के चतरा जिले में एक साधारण ट्रैक पर साइक्लिंग शुरू की , जो इनडोर वेलोड्रोम से दूर था। शुक्रवार को, एक दिहाड़ी मजदूर और एक गृ...


thumb

BCCI ने लिया बड़ा फैसला, IPL 2025 सस्पेंड

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण आईपीएल 2025 रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने सुरक्षा वजहों से लीग क...


thumb

आरसीबी ने चेन्नई को 2 रन से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार को M चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दो रन से हरा दिया। इस जीत के सा...


thumb

जीत के साथ कोलकाता की आस बरकरार

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेब...


thumb

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान के लिए इस पूर्व ऑफ स्प...