रोका-छेका अभियान के तहत पशुओं का उचित रख-रखाव की व्यवस्था

Posted On:- 2022-07-27




गरियाबंद (वीएनएस)। जिले के छुरा विकासखण्ड अन्तर्गत शासन की महत्वकांक्षी योजना के सुचारू रूप से संचालन के लिए निरन्तर बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों में रोका-छेका अभियान के तहत पशुओं का उचित रख-रखाव की व्यवस्था की गई है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के. ध्रुव ने बताया कि विकासखण्ड छुरा के कुल 74 ग्राम पंचायतों में से 56 ग्राम पंचायतों के कुल 64 ग्रामों में गौठान की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शेष 18 ग्राम पंचायतों में 10 वन विभाग को ग्राम पंचायत द्वारा गौठान के लिए  प्रस्तावित किया गया है, 8 ग्राम पंचायतों में 2 ग्राम पंचायतों का तहसील में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए  प्रकरण दर्ज है, 5 ग्राम पंचायतों राजस्व भूमि में चिन्हांकन की कार्यवाही किया जा रहा है।

स्वीकृत गौठानों में विभिन्न प्रकार की आजीविका संबंधी कार्य व अधोसंरचना का निर्माण किया गया है (वर्मी टंका, कोटना / अजोला टंका, नाडेप, पशु शेड/मुर्गी शेड/बकरी शेड) गौठानों में मवेशियों के पानी की व्यवस्था के लिए गौठानों में बोर खनन कराया गया है एवं चारा व्यवस्था के लिए चारागाहो में हरा चारा उत्पादन के लिए  चारा विकास कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में रोका छेका अभियान चलाकर आवारा पशुओं एवं ग्रामीण पशुपालकों के खुले में घुम रहे पशुओं की उचित रख-रखाव की व्यवस्था किया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में रोका-छेका अभियान चलाकर रोका-छेका कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरपंचो एवं सचिव को निर्देशित किया गया है। जिले के अन्य विकासखण्डों की भांति छुरा विकासखण्ड में भी शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।



Related News
thumb

अवैध रेत परिवहन-उत्खनन में लिप्त 9 वाहन जब्त

राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है।


thumb

रसोई के कचरे से बना रहे खाद, कृषि प्रदर्शनी में दिया जा रहा प्रशिक्षण

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल ‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’ आयोजित किया जा रहा है।


thumb

पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय 24-25 को रहेगा बंद

पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आवगमन प्रस्तावित है।


thumb

कोरिया में विशेष ग्रामसभा का आयोजन 26-27 को

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले के बैकुंठपुर एवं सोनहत विकास खंडों के ग्राम पंचायत मुख्यालय में 26 एवं 27 अक्टूबर के मध्...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प...


thumb

मुख्यमंत्री ने भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कैम्प कार्यालय बगिया से फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम भेलवां में यूको बैंक...